WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 2 शहरों में खेले जाएंगे 22 मुकाबले
WPL 2027 का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक खेला जाएगा. BCCI ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार सभी 22 मुकाबले वडोदरा और मुंबई में होंगे. सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन RCB और मुंबई इंडियंस के बीच 14 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि फाइनल 7 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होगा.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने WPL 2027 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जनवरी 2027 से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा. करीब 25 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी.
विज्ञापन
इस बार WPL के मुकाबले दो शहरों में आयोजित किए जाएंगे. वडोदरा और मुंबई को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है. दोनों जगह 11-11 मैच खेले जाएंगे. इससे पहले अक्टूबर में कोच्चि में WPL 2027 का मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया था, जिसमें टीमों ने नए सीजन के लिए अपनी स्क्वॉड तैयार की थी.
विज्ञापन
RCB और मुंबई इंडियंस के बीच होगी सीजन की शुरुआत
WPL 2027 का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. इस मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती होगी. दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत से नए सीजन का रोमांच शुरू होगा.
वडोदरा में टूर्नामेंट का पहला चरण 14 से 24 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 26 जनवरी से सभी टीमें मुंबई का रुख करेंगी, जहां लीग के बाकी मैच आयोजित होंगे.
विज्ञापन
🥁 Mark your calendars, folks 🗓️#TATAWPL 2027 fixtures are out with defending champions @RCBTweets and @mipaltan kicking things off in Vadodara 🥳
टूर्नामेंट का दूसरा चरण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां 26 जनवरी से 3 फरवरी तक लीग स्टेज के मुकाबले होंगे. इसके बाद प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो जाएगी.
प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. वहीं, लीग चरण में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को सीधे खिताबी मुकाबले में जगह मिलेगी.
विज्ञापन
7 फरवरी को मिलेगा WPL को नया चैंपियन
WPL 2027 का फाइनल 7 फरवरी, रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मुकाबले के बाद पांचवें सीजन के विजेता का फैसला होगा. BCCI की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, टूर्नामेंट के सभी 22 मैच शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे.
अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि RCB अपने खिताब का बचाव करने में सफल होती है या कोई दूसरी टीम इस बार ट्रॉफी अपने नाम करती है.