एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

Anemia Home Remedy: एनीमिया के मरीजों के शरीर में खून की कमी होती है। इन लोगों को खून बढ़ाने के लिए आयरन सप्लीमेंट खाना होता है। हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना दवाओं के भी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ा सकते हैं।

anemia home remedy

anemia home remedy

Anemia Home Remedy: एनीमिया एक गंभीर बीमारी है। इसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। शरीर में आयरन और खून की कमी होने लगती है। एनीमिया से बी-12 की भी कमी देखी जाती है। एनीमिया की बीमारी से अधिकतर महिलाएं पीड़ित होती हैं। क्योंकि वे अपने खान-पान की तरफ ध्यान नहीं देती तथा पीरियड के दौरान कुछ महिलाओं को ज्यादा ब्लड फ्लो होने के चलते भी शरीर में खून की कमी होने लगती है। हालांकि, एनीमिया में लोग डॉक्टरी सलाह लेते हैं ताकि दवाओं के सहारे जल्दी रिकवर हो जाएं, मगर घर में भी कुछ आसान तरीकों से आप एनीमिया की बीमारी से बच सकते हैं। कैसे? चलिए, जानते हैं।

विज्ञापन

एनीमिया की समस्या से बचने के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट इन दो चीजों का सेवन करना है:

विज्ञापन
  • 10-12 करी पत्ते
  • 1 गिलास तांबे में रखा पानी

आपको रात में 1 तांबे के गिलास में पानी भरकर ढक कर रखना होगा। तांबे के गिलास में रखें पानी को आपकी नीचे जमीन पर नहीं रखना है। आप पानी से भरे गिलास को किचन के फ्लोर पर या कोशिश करें कि किसी लकड़ी के टेबल पर रखें। तांबे के पानी को नीचे रखने से उसमें मौजूद शक्तिशाली गुण नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

आपको सुबह उठने के बाद खाली पेट और बासी मुंह इस पानी को थोड़ा सा पीना है फिर 2-3 करी पत्ते को चबा-चबा कर खाना है। इन पत्तों को आप जितना चबाकर खाएंगे, उसमें से पौष्टिक तत्वों का रस बाहर निकलेगा। ऐसे ही आपको सारे पत्तों को थोड़ा-थोड़ा पानी पीते हुए 2-3 करी पत्ते चबाते हुए खाना है। लगातार 10 दिन आप ऐसा करेंगे तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगेगा और आप भी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rukhsat Official (@rukhsatofficial)

विज्ञापन

इस उपाय के फायदे क्या हैं?

तांबे का गिलास शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। यह पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। खाली पेट तांबे के गिलास का पानी शरीर को कई महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ भी देता है।

करी पत्ते विटामिन बी-12 का प्रमुख सोर्स हैं। करी पत्ते खाने से शरीर में इस विटामिन की पूर्ति होती है। करी पत्ते डायबिटीज और पाचन को नियंत्रित रखते हैं। इन पत्तों के सेवन से स्किन और बाल भी हेल्दी रहते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ