IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बहुत ही शानदार अंदाज में की है. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया एकतरफा अंदाज में ही मुकाबला 5 विकेट से जीत गई. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. अब वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को होने वाला है. जिसमें टीम इंडिया के स्क्वाड में भी बदलाव हो गया है.
नीतीश कुमार रेड्डी नहीं रहेंगे वनडे टीम का हिस्सा
पहले वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम का हिस्सा थे. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी. उनकी जगह अंशुल कंबोज को प्लेइंग 11 में मौका दिया. कंबोज ने इस मौके का फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन भी किया. अब रेड्डी बाकी के 4 मैचों में नहीं नजर आने वाले हैं. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए में भेज दिया है. जहां पर वो इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरा और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेंगे.
जिसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी भारत के लिए टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अगले 2 मुकाबले भी कंबोज ही खेलने वाले हैं. हालांकि दूसरे और तीसरे वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में फिर बड़ा बदलाव हो जाएगा. शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टेस्ट की तैयारी करने के लिए चले जाएंगे. ऐसे में चौथा और पांचवा टी-20 मुकाबला भारत एक अलग ही टीम के साथ खेलने वाला है. टीम इंडिया को अब अगले 2 मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने नाम करना होगा.
दूसरे और तीसरे वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गूरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव आकिब नबी.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.