Side Effects of Bitter Gourd Juice : सुबह पार्क में घूमने जाते हैं तो वहां बाहर या सड़क किनारे काफी लोग करेले समेत दूसरी सब्जियों का जूस बेचते हुए दिख जाते हैं। काफी लोग करेले के जूस को यह समझकर पी जाते हैं कि यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यह डायबिटीज समेत कई बीमारियों को दूर करता है। हालांकि काफी एक्सपर्ट इसे सही नहीं मानते। इनका कहना है कि करेले का जूस किडनी और लिवर सहित शरीर के कई अंगों को खराब कर सकता है।
इसलिए नुकसानदायक है करेले का जूस
एक्सपर्ट्स के अनुसार हमें उन सब्जियों का जूस पीने से बचना चाहिए जिन्हें हम कच्चा नहीं खाते हैं। जब हम करेले को कच्चा नहीं खाते हैं तो उसका जूस क्यों पिएं। करेले में लैक्टिन पाया जाता है। इससे लिवर में एंजाइम्स बढ़ने आशंका रहती है, जिससे लिवर में प्रोटीन के संचार पर असर पड़ता है। ऐसे में लिवर बीमार हो सकता है। वहीं करेले का जूस पीने से किडनी और लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। इस कारण इन्हें अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। इस कारण ये कमजोर हो सकते हैं जिससे हमें बीमार होने में देर नहीं लगेगी।
काफी एक्सपर्ट करेले का जूस न पीने को कहते हैं
ये नुकसान भी हैं करेले के जूस के
- इसे बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से पुरुषों के स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है।
- करेले का जूस पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे पेट भी खराब हो सकता है।
- इसके इस्तेमाल से एनीमिया की परेशानी हो सकती है। वे लोग जिनमें खून की कमी है उन्हें करेले के जूस से बचना चाहिए।
इस तरीके से करें इस्तेमाल
करेले को पानी में उबालकर खाने या फिर सूप के रूप में इस्तेमाल करने से ये फायदेमंद हो जाता है। करेले को फ्राई करके भी खा सकते हैं। फ्राई करने के दौरान बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें। वहीं आप करेले की दूसरी रेसिपी भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Heart Blockage को रोकने में मददगार हैं ये 7 सुपर फूड्स
पी सकते हैं इनका जूस
अगर आप सेहत के लिहाज से कच्ची सब्जियों का जूस पीना पसंद करते हैं तो आंवला, गाजर, चुकंदर, टमाटर आदि का जूस पी सकते हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें। हर दिन 2 से 3 आंवले का जूस पी सकते हैं। वहीं आप फलों में संतरा आदि का भी जूस इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines