Sattu For Summer: पोषक तत्वों का खजाना है 'सत्तू', डाइट में करें शामिल मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Sattu benefits for summer

Sattu benefits for summer

विज्ञापन

Sattu For Summer: गर्मियों के मौसम में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। गर्मियों में लोग सत्तू पीना भी खूब पसंद, क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है।

सत्तू शरीर को तरोताजा रखता है और एनर्जी देता है, लेकिन कुछ लोग इसके ड्रिंक को नहीं पी पाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि सत्तू के ड्रिंक के अलावा किस तरह से आप इसे अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन पोषक तत्वों का खजाना है सत्तू

फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है सत्तू

गर्मियों के मौसम में ऐसे करें सत्तू को डाइट में शामिल

1. सत्तू के लड्डू बना सकते हैं

विज्ञापन

सत्तू को अगर आप पीना पसंद नहीं करते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इसके लिए आप सत्तू के लड्डू बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में 3-4 चम्मच घी गर्म करना है और इसमें सत्तू पाउडर डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

फिर इसे अब प्लेट में निकाल लें और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें 1 कप पिसी हुई चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं और सत्तू के लड्डू का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

2. सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी सत्तू का करें इस्तेमाल

अक्सर होता है कि सब्जी बनाते हुए उसमें ज्यादा पानी डल जाता है, इसके लिए भी आप सत्तू को गाढ़ा करके इसे इसमें मिला सकते हैं। इससे आपकी सब्जी भी स्वादिष्ट बनेगी और आपको कई फायदे भी मिलेंगे।

विज्ञापन

3. सत्तू का शेक भी होता है टेस्टी

गर्मी के मौसम में 1 कप पानी में 2-3 बड़े चम्मच सत्तू मिला लें और स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच भूना जीरा पाउडर डाल लें। चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं। सत्तू से बनी ये ड्रिंक भी बहुत ही फायदेमंद होती है। साथ ही आप इसे प्री-वर्कआउट या पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक के रूप में भी पी सकते हैँ।

विज्ञापन

4. सत्तू पराठा भी एक बेहतर ऑप्शन

विज्ञापन

बिहार में सत्तू से बनी चीजें बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं। आप चाहें तो सत्तू पराठा भी बना सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे में 1 कप सत्तू लें और फिर उसमें दरक के टुकड़े, प्याज, 4 लहसुन की कली, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच नींबू का रस, 2-3 बड़े चम्मच तेल अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण से आप पराठा बना लें और मजे से खाएं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ