खाना खाते हुए मुंह में होती है जलन? डॉक्टर ने बताया किन लोगों में यह हो सकता है कैंसर का लक्षण

Oral Cancer Symptoms: मुंह के कैंसर में अलग-अलग तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए तो इससे पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है. यहां जानिए खाना खाते हुए मुंह में जलन होने की दिक्कत किन लोगों को कभी इग्नोर नहीं करनी चाहिए.

Oral Cancer Symptoms In Hindi

Oral Cancer Symptoms In Hindi: मुंह में जलन कैसे बन सकती है कैंसर का कारण, जानिए यहां.

Oral Cancer: मुंह में होने वाले कैंसर को ओरल कैंसर, ओरल कैविटी कैंसर या माउथ कैंसर (Mouth Cancer) कहते हैं. इस कैंसर में मुंह के अंदर एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं. ये ज्यादातर होंठों पर, जीभ पर या गाल के अंदरूनी हिस्से में होता है. अगर मुंह के कैंसर की समय रहते पहचान कर ली जाए तो इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. इसीलिए मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण पता होने जरूरी हैं. इसी बारे में बताते हुए कॉस्मेटिक डेंटिस्ट डॉ. संदीप एस अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह खाना खाते हुए मुंह में जलन होना भी ओरल कैंसर का लक्षण हो सकता है. खासकर जो लोग तंबाकू या पान मसाला खाते हैं उन्हें इस लक्षण (Oral Cancer Symptoms) को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के बाद मुंह में जलन होना कैंसर का लक्षण

डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से लोगों को ओरल कैंसर होने से पहले यह लक्षण नजर आता है लेकिन लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. खासकर जो लोग पान मसाला या सुपारी खाते हैं उन्हें इस लक्षण पर खास ध्यान देना चाहिए. यह लक्षण है मिर्ची वाला खाना ना का पाना. अगर मसालेदार खाना खाकर आपको मुंह में तेज जलन होती है तो इसे हल्के में ना लें. असल में जिन लोगों को पहले मुंह में जलन नहीं होती थी लेकिन अचानक जलन होना शुरू हो गई है तो यह मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

तंबाकू और पान मसाला खाने वालों को अगर खाना खाते हुए मुंह में जलन होती है तो यह OSMF यानी ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस का संकेत हो सकता है. डॉक्टर बताते हैं कि कैंसर की शुरुआत इसी लक्षण से होती है. पहले जलन होती है, मुंह के अंदर टाइटनेस फील होती है और फिर धीरे-धीरे मुंह खुलने में दिक्कत आने लगती है. 7 से 10 प्रतिशत मामलों में OSMF ओरल कैंसर में बदल सकता है.

विज्ञापन

अगर आपको खाना खाने के बाद मुंह में बहुत ज्यादा जलन महसूस होती है तो चेकअप करवाना बहुत जरूरी है. समय रहते जांच करवा ली जाए, दिक्कत का पता चल जाए तो इलाज शुरू किया जा सकता है.

विज्ञापन

ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें धीरे-धीरे मुंह के अंदर कोई दिक्कत पनपने लगती है, यह घाव जैसा दिख सकता है और इसमें एब्नॉर्मल सेल बिल्डअप होने लगता है. खासकर यह उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जो तंबाकू या गुटखा खाते हैं.

मुंह के कैंसर के इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

विज्ञापन
  • अगर मुंह में कोई छाला निकल जाए और 2-3 हफ्तों तक भी ना जाएं तो डॉक्टर से जांच कराएं.
  • मुंह के अंदर नजर आने वाले लाल या सफेद चकत्तों को इग्नोर ना करें.
  • मुंह में किसी तरह की गांठ या सूजन होना भी कैंसर के लक्षणों (Muh Ke Cancer Ke Lakshan) में शामिल है.
  • मुंह में हर समय दर्द बने रहना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है.
  • मुंह के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें व्यक्ति का मुंह पूरा नहीं खुलता है.
  • मुंह के अलावा कान में दर्द महसूस हो सकता है.
  • खाना निगलने में दिक्कत आने लगती है.
  • जबड़ों में अकड़न महसूस होने लगती है.
  • दांतों के कमजोर होकर गिरने की दिक्कत आने लगती है.
  • आवाज में बदलाव आने लगता है.

यह भी पढ़ें –  Oral Cancer Signs: मुंह का छाला कब बन सकता है कैंसर? ओनकोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताए मुंह के कैंसर के लक्षण 

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ