Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या रेड मीट खाने से कैंसर होता है? एक्सपर्ट ने बताया पकाने का तरीका आंतों को करता है प्रभावित

Meat Causes In Cancer: रेड मीट खुद में पूरी तरह खतरनाक नहीं है, लेकिन इससे ज्यादा मात्रा में और गलत तरीके से पकाकर खाना जोखिम बढ़ा सकता है. खासकर आंतों की सेहत पर इसका असर पड़ता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 10, 2026 12:38
Meat Causes In Cancer
क्या सच में रेड मीट से कैंसर होता है? Image Credit- anadolu medical center

Ghost Khane Se Cancer Hota Hai: आजकल लोग खानपान और अपनी हेल्थ को लेकर लोगों ज्यादा जागरूक हो गए हैं. डाइट में वेज और नॉन वेज चीजों भी शामिल होती हैं. फिट रहने के लिए लोग रेड मीट को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या रेड मीट का ज्यादा सेवन कैंसर का कारण बन सकता है. इस विषय पर डॉक्टर मनदीप सिंह (आर्ट ऑफ हेल्थ कैंसर सेंटर में कैंसर विशेषज्ञ) का कहना है कि कैंसर से इसका संबंध हो सकता है, लेकिन इसे संतुलित तरीके से समझना जरूरी है. रेड मीट जैसे मटन, बीफ और पोर्क का अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ प्रकार के कैंसर, खासकर आंतों से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति जो रेड मीट खाता है और उसे कैंसर हो ही जाए. किन शर्तों में कैंसर हो सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

इसे भी पढ़ें- बच्चे के गले में कुछ अटक जाए तो तुरंत करें यह काम, डॉक्टर ने कहा चोकिंग से बचेगा बच्चा

---विज्ञापन---

क्या सच में रेड मीट से कैंसर होता है?

यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति जो रेड मीट खाता है, उसे कैंसर हो ही जाए. यह जोखिम व्यक्ति की खाने की आदतों, मात्रा और जीवन शैली पर निर्भर करता है. इस जोखिम के पीछे कुछ कारण भी माने जाते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रेड मीट पूरी तरह से छोड़ देना जरूरी है. समस्या तब होती है जब इसे ज्यादा मात्रा में और गलत तरीके से पकाकर खाया जाता है.

पकाने का तरीका क्यों है खतरनाक?

जब रेड मीट को बहुत ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है, जैसे ग्रिल करना या तलना, तो उसमें कुछ हानिकारक तत्व बन सकते हैं. ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, रेड मीट में मौजूद कुछ तत्व शरीर में ऐसे रासायनिक बदलाव ला सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होते हैं.  

---विज्ञापन---

शरीर पर नकारात्मक असर कब होता है?

प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन और सलामी का प्रभाव और भी अधिक चिंता का विषय माना जाता है. इनमें प्रिजर्व करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं और कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रेड मीट को पूरी तरह से अपनी डाइट से हटा देना जरूरी है.

कैसे खाएं?

मीट में प्रोटीन, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना ज्यादा बेहतर होता है. संतुलित आहार जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फाइबर शामिल हों, शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें- किडनी खराब हो तो कभी ना खाएं ये 10 चीजें, डॉक्टर ने कहा बिगड़ सकती है तबीयत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 10, 2026 12:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.