Neend Me Pasina Aana Kis Bimari Ka Sanket Hai: सोते समय हल्का पसीना आना सामान्य हो सकता है, खासकर गर्म मौसम या भारी कंबल के कारण. लेकिन अगर ठंडे माहौल में भी बार-बार कपड़े या बिस्तर तक भीग जाएं, तो इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसी समस्या को मेडिकल भाषा में 'नाइट स्वेट्स' (Night Sweats) कहा जाता है. जो कई बार शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी होती है. अक्सर लोग इस तरह की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं शायद गर्मी के कारण हुआ होगा, लेकिन ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद हालात इतने खराब हो जाते हैं कि वह किसी बड़ी बीमारी के शिकार बन चुके होते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या का शिकार हैं या आपको ऐसा कुछ महसूस होता है, तो हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि यह किन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं और कैसे इस समस्या से राहत पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:कितना खतरनाक है छींक रोकना? जानिए क्या होगा अगर कोई कर दें ऐसा कुछ
किन बीमारियों के कारण सोते वक्त आने लगता है भारी पसीना? Raat Me Jyada Pasina Kyu Aata Hai
रात में ज्यादा पसीना आने के पीछे कई वजहें हो सकती है, लेकिन अगर पसीना जरूरत से ज्यादा आ रहा है और वह भी बिना किसी स्पष्ट कारण के तो यह इन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं;
- हाइपरथायरायडिज्म: थायरॉइड (Thyroid) ग्रंथि जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगे तो शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस होती है और पसीना आने की समस्या हो सकती है.
- डायबिटीज (लो शुगर लेवल): ब्लड शुगर (Diabetes) अचानक अगर कम हो जाए, तो नींद में पसीना आ सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) कहा जाता है.
- तनाव और चिंता: दिमाग पर ज्यादा दबाव, घबराहट या दिल की धड़कन तेज होना भी रात में पसीने का कारण बन सकता है. इसलिए अपने दिमाग को शांत रखने और चिंता से बचने की कोशिश करें.
- हार्मोनल असंतुलन: खासकर महिलाओं में मेनोपॉज या हार्मोन बदलाव के दौरान इस तरह की समस्या काफी आम है.
- कुछ मानसिक बीमारियां: इन सब के अलावा मानसिक अस्थिरता या गंभीर तनाव की स्थिति में भी यह लक्षण दिखाई दे सकता है.
- इस तरह की समस्या को लेकर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि, अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार रात में पसीना आ रहा है, साथ में कमजोरी, बेचैनी या धड़कन तेज होने जैसे लक्षण भी दिखें, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो जाता है. समय पर कारण पता चल जाए तो गंभीर बीमारी से बचाव संभव है, वरना देरी दिक्कतों में फंसा सकती है.
शरीर के संकेतों को न करें इग्नोर
अगर पसीने के साथ वजन कम होना, थकान, दिल की धड़कन तेज होना या नींद में बार-बार जागना जैसी परेशानियां भी हों, तो यह अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है खासकर थायरॉइड या शुगर के मरीजों को इस लक्षण पर खास ध्यान देना चाहिए. कई बार लोग इसे मौसम या सामान्य कमजोरी समझकर टाल देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली यह समस्या भविष्य में बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है. इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है.
कैसे पाएं आरामदायक और स्वस्थ नींद? Night Sweats Treatment Home Remedies
- रात में पसीना कम करने के लिए सबसे पहले सोने के कमरे का तापमान संतुलित रखें. बहुत ज्यादा गर्म कंबल इस्तेमाल न करें और सिंथेटिक कपड़ों की बजाय हल्के और सूती कपड़े पहनें.
- सोने से पहले मसालेदार और भारी भोजन से बचें.
- रोजाना हल्की एक्सरसाइज और गहरी सांस लेने की आदत तनाव कम करने में मदद करती है, इस एक्सरसाइज से आपकी रात की नींद बेहतर हो सकती है.
- अगर आप डायबिटीज या थायरॉइड के मरीज हैं, तो अपनी दवाएं नियमित लें और शुगर लेवल नियंत्रित रखें.
- सही लाइफस्टाइल और शांत वातावरण में सोने से नींद बेहतर होगी और पसीने की समस्या में भी राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: रोजा रखने के बाद आते हैं चक्कर? सहरी में खाएं ये फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Neend Me Pasina Aana Kis Bimari Ka Sanket Hai: सोते समय हल्का पसीना आना सामान्य हो सकता है, खासकर गर्म मौसम या भारी कंबल के कारण. लेकिन अगर ठंडे माहौल में भी बार-बार कपड़े या बिस्तर तक भीग जाएं, तो इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसी समस्या को मेडिकल भाषा में ‘नाइट स्वेट्स’ (Night Sweats) कहा जाता है. जो कई बार शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी होती है. अक्सर लोग इस तरह की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं शायद गर्मी के कारण हुआ होगा, लेकिन ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद हालात इतने खराब हो जाते हैं कि वह किसी बड़ी बीमारी के शिकार बन चुके होते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या का शिकार हैं या आपको ऐसा कुछ महसूस होता है, तो हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि यह किन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं और कैसे इस समस्या से राहत पाया जा सकता है.