---विज्ञापन---

रात को 1 से 3 बजे के बीच नींद खुलने का क्या मतलब है? आचार्य मनीष ने बताया शरीर देता है खतरनाक बीमारी का संकेत

Sleep Inertia Is Dangerous: अगर आपकी हर रोज रात में एक ही वक्त नींद खुल रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें. आचार्य मनीष का कहना है कि ऐसा अक्सर शरीर के किसी हिस्से के खराब होने के शुरुआती दौर में होता है.

---विज्ञापन---

Why Do I Wake Up Suddenly From Deep Sleep: नींद पूरी करने के लिए वक्त पर सोना और उठना बहुत जरूरी है. अगर हम ऐसा नहीं करते तो पूरे दिन सुस्ती रहती है और किसी भी काम को करने का मन नहीं करता. इसलिए कई लोग वक्त पर सो जाते हैं, लेकिन उनकी नींद फिर भी पूरी नहीं होती. इसकी वजह हर रात 1 से 3 बजे के बीच आंख का खुलना है जिससे नींद काफी हद तक प्रभावित होती है. एक दो बार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह हर रोज हो रहा है तो आपको सोचने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कई गंभीर समस्याओं (Sleep Disorders) का संकेत हो सकता है. आचार्य मनीष के अनुसार ऐसा अक्सर स्ट्रेस होने या फिर लिवर की समस्या होने से होता है.

इसे भी पढ़ें- पीलिया का सबसे अच्छा इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इन पत्तों से दूर होगी दिक्कत, Jaundice से मिल जाएगा छुटकारा

---विज्ञापन---

क्या रात में बार-बार नींद खुलना आम है?

इसपर बात करने से पहले हमें स्लीपिंग साइकिल को समझना होगा. ये चक्र लगभग 90 मिनट का होता है और एक वक्त के बाद इंसान गहरी नींद में चला जाता है. आइए इन आसान स्टेप्स से समझें नींद का चक्र-

हल्की नींद- सबसे पहले इंसान हल्की नींद में होता है और तब इंसान आसानी से जग सकता है.
गहरी नींद- हल्की नींद के बाद इंसान धीरे-धीरे गहरी नींद में चला जाता है और एक वक्त के बाद दिमाग शांत हो जाता है.
REM नींद- गहरी नींद के बाद इंसान सपनों की दुनिया में चला जाता है.

---विज्ञापन---

1 से 3 बजे के बीच नींद टूटने का मतलब?

90 मिनट के चक्र के बाद इंसान सीधा सुबह उठता है, लेकिन शरीर में हरकत होने पर अक्सर नींद खुल जाती है. एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर तनाव, चिंता, ब्लड शुगर बढ़ने या लिवर से जुड़ी समस्याओं की वजह से हो सकता है. अगर ऐसा आपके साथ रोजाना हो रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

नींद टूटना किस बीमारी का संकेत है?

आचार्य मनीष का कहना है कि ऐसा होने का मतलब है कि आपका लिवर खराब होना शुरू हो गया है और खून का सर्कुलेशन ठीक तरह से दिमाग तक नहीं पहुंच पा रहा है. इससे बैचेनी होती है और इंसान की आंख खुल जाती है. इसलिए आपको लिवर का टेस्ट करवाना चाहिए, ताकि वक्त पर बीमारी का पता लगाया जा सके.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- खाने के साथ प्याज खाते हैं? एक्सपर्ट ने बताया ये आदत हो सकती है जानलेवा, सर्व करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Dec 17, 2025 03:59 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola