सुबह का नाश्ता छोड़ना कितना सही? NCBI की रिसर्च में बताया वजन और मेटाबॉलिज्म पर कितना पड़ता है असर

Subha Ka Nashta Chhodna: अगर आप सिर्फ इसलिए नाश्ता नहीं करते कि क्योंकि भूख नहीं लगती तो आपका दिन सुस्त शुरू हो सकता है. सुबह का खाना शरीर को बीमारियों से दूर रखने का काम करता है. 

Subha Ka Nashta Chhodna

मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है? Image Credit- Gemini

सुबह का नाश्ता दिन का पहला खाना होता है. आमतौर पर माना जाता है कि नाश्ता करने से शरीर को दिन की शुरुआत के लिए ऊर्जा मिलती है, लेकिन आजकल वजन कम करने के लिए कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. उनका मानना होता है कि इससे दिनभर में कम कैलोरी जाएंगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी. लेकिन क्या वाकई नाश्ता छोड़ने से वजन कम होता है? इसे लेकर हुई रिसर्च में कुछ अलग बातें सामने आई हैं. 2020 में प्रकाशित एक रिसर्च में नाश्ता करने और न करने के असर को समझने के लिए 7 अलग-अलग जगहों का विश्लेषण किया गया. रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने नाश्ता नहीं किया, उनका वजन नाश्ता करने वालों के मुकाबले में करीब आधा किलो कम हुआ. हालांकि, शरीर की चर्बी में कोई खास अंतर नहीं देखा गया. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या नाश्ता छोड़ने से वजन कम होता है?

नाश्ता छोड़ने से अपने आप वजन कम नहीं होता. वजन कम होने के लिए पूरे दिन में कितनी कैलोरी ली जा रही हैं और शरीर कितनी कैलोरी खर्च कर रहा है, यह ज्यादा मायने रखता है. कई बार सुबह का नाश्ता छोड़ने के बाद दोपहर तक तेज भूख लगने लगती है. ऐसे में इंसान जरूरत से ज्यादा खाना खा सकता है. इसकी वजह से दिनभर की कैलोरी बढ़ सकती है और वजन कम नहीं होगा. 

मेटाबॉलिज्म पर क्या असर पड़ता है?

नाश्ता छोड़ने को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, लेकिन सिर्फ एक मील छोड़ने से हर इंसान का मेटाबॉलिज्म अचानक खराब हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. मेटाबॉलिज्म पर आपका पूरा दिन, खानपान, नींद और शरीर की जरूरतों का असर पड़ता है. इसलिए सिर्फ नाश्ता करने या न करने को मेटाबॉलिज्म पर असर करने वाला कारण नहीं माना जा सकता. 

विज्ञापन

नाश्ता करें तो क्या खाएं?

अगर आप सुबह नाश्ता करते हैं तो कोशिश करें कि उसमें पेट भरने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलें.पोहा, उपमा, दलिया, अंडा, दही, पनीर, फल या सूखे मेवे जैसे ऑप्शन लिए जा सकते हैं. वहीं, सिर्फ चाय और बिस्किट से नाश्ता पूरा करने की आदत से बचना बेहतर है. ऐसे खाने से पेट जल्दी खाली हो सकता है और कुछ समय बाद फिर भूख लग सकती है. 

नाश्ता छोड़ते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो बाद में बहुत ज्यादा खाना खाने से बचें. दिन के बाकी मील में प्रोटीन, फाइबर, सब्जियां और दूसरे पौष्टिक चीजें शामिल करें. साथ ही पानी पीते रहें और रोजाना कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. अगर आपको डायबिटीज या कोई दूसरी समस्या है तो लंबे समय तक खाना न खाना नुकसानदायक हो सकता है. 

विज्ञापन

क्या है सही तरीका?

वजन कम करने के लिए सिर्फ नाश्ता छोड़ना जरूरी नहीं है. कुछ लोगों के लिए सुबह का पौष्टिक नाश्ता करना बेहतर हो सकता है, जबकि कुछ लोग नाश्ता को पहला पोषण का हिस्सा मानते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- NCBI 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ