खाने के साथ प्याज खाते हैं? एक्सपर्ट ने बताया ये आदत हो सकती है जानलेवा, सर्व करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

Black Mold Onion Side Effects: प्याज खाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार यह पेट में दर्द पैदा कर सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर प्याज के ऊपर कालापन है या इसपर धब्बे नजर आ रहे हैं तो इसे खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

Black Mold Onion Side Effects

काले धब्बे वाली प्याज सेहत के लिए है फायदेमंद? Image Credit-Freepik

Kali Pyaz Khane Ke Nuksan: प्याज खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए प्याज डाली जाती है और खाने के साथ सलाद के तौर पर भी परोसी जाती है. हम रोजाना किसी ना किसी रूप में प्याज का सेवन (Pyaz Ka Sewan Karna) करते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि कई बार प्याज हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. एक्सपर्ट आफताब हाशमी का कहना है कि कुछ प्याज बेकार और काली धब्बे वाली होती हैं जो पेट खराब करने का काम करती हैं. हमें प्याज इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसपर कहीं काले धब्बे तो नहीं हैं और अगर हैं तो धोने से लेकर इस्तेेमाल करने के तरीके को बदलना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

काले धब्बे वाली प्याज के नुकसान | Black Mold Onion Eating Side Effects

प्याज कब हो जाती है नुकसानदायक? 

हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर प्याज के छिलके उतारने के बाद यह काली नजर आ रही है तो इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करें. कई लोग उसे गंदगी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें क्योंकि ऊपर से काली हो रही प्याज फंगस की निशानी है. यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है. एक्सपर्ट इसे ‘ब्लैक मोल्ड’ (Black Mold) कहते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम एस्परगिलस नाइगर (Aspergillus niger) है.

काली धब्बे वाली प्याज खाने के नुकसान 

  • पेट के लिए खतरा
  • सांस लेने में तकलीफ
  • दस्त लगने की संभावना
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर 

प्याज में फंगस होने का खतरा रहता है

कई बार प्याज की खेती में फंगस लग जाती है और यह धीरे-धीरे काली होने लगती है. आप इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें क्योंकि यह मुंह में जाकर संक्रमण फैलाने का काम करती है. वहीं, अगर आपके घर में कोई इस तरह की प्याज खरीदकर ले आया है तो बहुत ही ध्यान से इसका इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

अच्छी क्वालिटी की प्याज का चुनाव करें?

आप हमेशा सफेद और साफ-सुथरी प्याज का चुनाव करें. काली फंगस लगी प्याज को बिल्कुल भी ना खरीदें. इसके अलावा, प्याज को दबाकर देखें, क्योंकि अगर ये ठोस और भारी नजर आ रही है तो इसका मतलब है कि प्याज अंदर से भी बिल्कुल सही है.  

क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका?

काली धब्बे वाली प्याज को फेंके नहीं, क्योंकि इसका इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब काले धब्बे सिर्फ ऊपरी हिस्से में होते हैं. अगर ये अंदर तक पहुंच जाए तो इसे खाना जोखिम भरा हो सकता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ