Periods Pain Pills Side Effects: दर्द से राहत दिलाने वाली दवा ही मौत की वजह बन गई। जी हां, ताजा मामला तमिल नाडु के त्रिची के पुलिवलम क्षेत्र से सामने आया है, जहां पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए किशोरी ने गोली खाई और फिर उसकी मौत हो गई। छोटे से गांव में रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की ने मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक पेट दर्द होने के कारण दर्द निवारक गोली का सेवन किया, जिसके बाद लड़की की तबियत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान पेनकिलर्स लेती हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने।
क्या हुआ था लड़की के साथ
दरअसल, लड़की पीरियड्स में थी। ज्यादा दर्द महसूस होने के चलते उसने दर्द निवारक गोली खाई थी। उसने दर्द से राहत पाने के लिए दवा तो खा ली, मगर यह दवा उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। दवा खाने के कुछ समय बाद ही लड़की को और ज्यादा दर्द, उल्टियां तथा चक्कर आने लगे, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार करके वापस घर भेज दिया गया था।
Painful Menstrual Periods
आगे क्या हुआ?
घर पहुंचते ही लड़की की हालत और खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके माता-पिता उसे महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां तुरंत उसे भर्ती कर लिया गया। मगर अफसोस, लड़की की जान बच न सकी।
केस से मिली सीख को अपनाएं
हालांकि, लड़की की जान बच नहीं पाई, मगर उसके साथ हुए इस पूरे घटनाक्रम ने लड़कियों और समाज के लिए एक जरूरी संदेश दिया है। ये संदेश है खुद से उपचार करने की गलती को लेकर। लड़की ने बिना किसी डॉक्टर की सलाह के, बिना किसी जांच-पड़ताल तथा खुद के स्वास्थ्य को ध्यान में न रखते हुए एक गलत फैसला लिया, जिसका खामियाजा उसे अपनी मौत से देना पड़ा। अगर आप भी ऐसी गलतियां करते हैं, तो अभी रुक जाएं और इन बातों पर गौर करें।
ये भी पढ़ें- 9-1 Rule बदल देगा आपकी लाइफ, Fit रहने के लिए पड़ोसी भी लेंगे Tips
दवाएं लेने वाली महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
- कभी भी पीरियड पेन के लिए दवा का तुरंत इस्तेमाल न करें।
- दर्द को दवा के बिना कुछ घरेलू नुस्खें जैसे केला या गर्म ड्रिंक की मदद से कम किया जा सकता है।
- अगर आप दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं तो पहले किसी डॉक्टर से बात कर लें और उसके बाद ही दवा खाएं।
- पीरियड पेन की समस्या ज्यादा महसूस हो रही है, तो किसी डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- हर किसी का शरीर अलग होता है, उस हिसाब से हर किसी के दर्द सहने की क्षमता भी अलग होती है। इसलिए स्वयं उपचार न करें।
- कई बार पीरियड्स में होने वाला दर्द आम दर्द नहीं होता, इसलिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद लें और सलाह-मशवरा कर आगे का इलाज करवाएं।
पेन किलर कर रही हैं उल्टा असर, कैसे समझें?
पेन किलर के सेवन के बाद अगर आपकी तबियत बिगड़ रही है तो शरीर कुछ संकेत देता है, ऐसे करें पहचान।
- दवा खाने के बाद कब्ज और एसिडिटी की समस्या महसूस होना
- मतली और उल्टियां आना
- चक्कर और बेहोशी होना
- दस्त लगना
- सूखी आंखें और मुंह सूखना
ये भी पढ़ें- Processed Foods भी है सेहत के लिए वरदान! डाइटिशियन ने गिनवाए फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 hr agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines