IND vs NZ: विराट कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे मुकाबला

IND vs NZ: भारत ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को DLS मेथड के तहत जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 22.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

India vs New Zealand 1st ODI

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराया (PIC credit - PTI)

India vs New Zealand 1st ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शानदार जीत के साथ किया है. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से करारी मात दी. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश ने खलल डाला और खेल काफी देर तक रोक दिया गया.

विज्ञापन

इसके बाद DLS मेथड के तहत भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का नया टारगेट मिला, जिसे टीम ने विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 22.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित भी हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. न्यूजीलैंड को 22 के स्कोर पर पहला झटका लगा और सिर्फ 97 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन भी लौट गई. भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम सिर्फ 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन और डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए. वहीं, आखिर में ब्लेयर टिकनर ने 34 रन जोड़े. वहीं, टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, गुरनूर बरार ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट झटके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन

विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 1 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. रोहित शर्मा 6 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला. भारत ने जब 12 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और खेल रोक दिया गया. काफी देर के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 रनों का नया लक्ष्य मिला.

विज्ञापन

खेल दोबारा शुरू हुआ तो कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा. वहीं, कप्तान गिल ने 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेली. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. कोहली और गिल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने 15 रन जोड़े और नमन धीर ने चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी. भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ‘Temple’ डिवाइस पहने दिखे शुभमन गिल, जानिए क्या है इसका काम?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ