---विज्ञापन---

9-1 Rule बदल देगा आपकी लाइफ, Fit रहने के लिए पड़ोसी भी लेंगे Tips

9-1 For Health Habits: हेल्दी रहना किसे नहीं पसंद? स्वस्थ शरीर कोई भी काम करने में सक्षम होता है। हेल्दी रहने वाले 9 इन 1 हेल्दी रूल के बारे में जानते हैं आप? अगर नहीं, तो यहां जानिए।

---खबर नीचे जारी है---

9-1 For Health Habits: स्वस्थ शरीर हर इंसान को पसंद है, लेकिन ऐसा सिर्फ बोलने से नहीं होता है। इसके लिए आपको काम भी करना पड़ेगा और कुछ चीजों का पालन करना होगा। जो लोग ज्यादा शराब-दारू जैसी चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर सेहत से जुड़ी समस्याएं होती रहती हैं। स्वस्थ रहने के लिए खानपान, लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटीज को भी अपने रूटीन में शामिल करना पड़ता है। अगर आपको इसका सही तरीका जानना है, तो पढ़ें हमारी यह खबर। हम आपको यहां एक ऐसे नियम के बारे में बताएंगे जिसे रोजाना फॉलो करके आप जिंदगीभर सेहतमंद रह सकते हैं।

इस रूल का नाम 9-1 रूल है। इस रूल में इन आसान नियमों का पालन करना होता है।

9वां नियम (9th Rule)

इस रूल के हिसाब से हर इंसान को रोज लगभग 9,000 कदम चलने होते हैं। इतने स्टेप्स आपके लिए एक दिन में पर्याप्त माने जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

8वां नियम (8th Rule)

8वां रूल का मतलब है एक दिन में इंसान को लगभग 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इतना पानी हेल्दी शरीर के लिए जरूरी है, आठ गिलास पानी शरीर को हाइड्रेटिड रखने में मदद करेगा।

7वां नियम (7th Rule)

सातवें नियम के अनुसार मनुष्य को रोज 7 घंटों की भरपूर नींद लेनी चाहिए। इतनी नींद आपकी थकान और कमजोरी दूर करेगी। 7 घंटे की नींद से आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे और अगले दिन फ्रेश फील करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

6वां नियम (6th Rule)

इस नियम के अंतर्गत आपको हर रोज कम से कम छह मिनट के लिए मेडिटेशन यानी ध्यान मुद्रा में बैठना चाहिए। 6 मिनट की मेडिटेशन से आपका माइंड रिलैक्स रहेगा और दिमाग तेज चलेगा।

9-1 Healthy rules to follow

9-1 Healthy rules to follow

---खबर नीचे जारी है---

5वां नियम (5th Rule)

5वें रूल में आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा, इसका मतलब है एक दिन में अपनी डाइट में पांच फल और सब्जियों का सेवन करना। इस डाइट में कोई दो सब्जी और तीन फल या फिर तीन सब्जी और दो फल खाने चाहिए।

चौथा नियम (4th Rule)

इसमें आपको एक दिन में चार ब्रेक लेकर रिलैक्स करना है या वॉक करनी है। चौथे नियम में दिन में काम से आपको चार ब्रेक लेने हैं, खासकर वो लोग जो डेस्क जॉब करते हैं। इस चौथे नियम को फॉलो करते हुए हर थोड़ी देर में अपने डेस्क से उठकर वॉक करें या कुछ समय का ब्रेक लें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- क्‍या कम बोलने वालों को मच्‍छर ज्‍यादा काटते हैं? वो लोग जो हैं मच्‍छरों के प्‍यारे

तीसरा नियम (3rd Rule)

इस रूल का मतलब है दिन में 3 मील खाना। यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर। इन तीनों मील्स को अवॉइड करने से बचें। ये तीन शॉर्ट मील्स हो सकती हैं लेकिन पौष्टिक होनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

दूसरा नियम (2nd Rule)

दूसरे नियम में आपको अपने खाने और सोने का समय निर्धारित करना है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि खाना खाने के लगभग दो घंटे बाद बिस्तर पकड़ें। इतना गैप मेंटेन करने से शरीर हेल्दी रहेगा, खाना भी सही से पचेगा और नींद भी बढ़िया आएगी।

पहला नियम ( 1st Rule)

इस नियम का सीधा मतलब फिजिकल एक्टिविटी से है। आपको दिन में कोई भी एक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसमें आप कोई एक एक्सरसाइज भी चुन सकते हैं या फिर हर दिन कोई भी एक एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Cryptic Pregnancy: सावधान! प्रेग्नेंट होने के बाद भी बेबी बंप का दिखाई न देना है खतरे का संकेत, जानें कैसे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 27, 2024 12:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola