Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

पथरी क्या है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया शरीर में किसकी कमी से होती है पथरी

Pathri Ke Nuksan: आज हम आपको बताएंगे कि पथरी क्या होती है और यह क्यों होती है. सबसे ज्यादा मामलों में किडनी स्टोन देखा जा सकता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि पथरी आखिर क्या है और शरीर में किन चीजों की कमी से इसके बनने का खतरा बढ़ जाता है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 28, 2026 09:34
Pathri Ke Nuksan
पथरी क्या होती है? Image Credit- Shutterstock

Pathri Kyu Hoti Hai: आजकल खान-पान इतना बदल गया है कि तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं. अब तो किडनी में पथरी की बीमारी बहुत ज्यादा हो रही है. पथरी हो जाने के बाद कई बार यह कठोर गांठ असहनीय दर्द और अन्य परेशानियों का कारण बनती है. आयुर्वेद के अनुसार, पथरी अचानक नहीं बनती, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पानी की कमी और दोषों के असंतुलन के कारण धीरे-धीरे विकसित होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि पथरी आखिर क्या है और शरीर में किन चीजों की कमी से इसके बनने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी इस बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको समझना होगा कि इसके होने के क्या कारण हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- किडनी कैंसर के 5 खतरनाक संकेत, जो बार-बार देते हैं अलर्ट! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?

---विज्ञापन---

पथरी क्या होती है? 

पथरी शरीर के अंदर बनने वाले कठोर क्रिस्टल जैसे जमाव होते हैं. यह मुख्य रूप से किडनी, पित्ताशय या मूत्र मार्ग में बनते हैं. सबसे ज्यादा मामलों में किडनी स्टोन देखा जाता है. जब पेशाब में मौजूद मिनरल्स और नमक संतुलन खो देते हैं तो वे जमकर छोटे-छोटे कण बनाते हैं और धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं. 

पथरी बनने का कारण

आयुर्वेद में पथरी को अश्मरी कहा जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में दोषों का असंतुलन और कुछ पोषक तत्वों की कमी पथरी बनने की संभावना बढ़ा देती है. 

---विज्ञापन---

पानी की कमी- शरीर में पर्याप्त पानी ना होने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है. इससे कैल्शियम, यूरिक एसिड और ऑक्सलेट जैसे तत्व जमा होकर क्रिस्टल बना लेते हैं.
मैग्नीशियम की कमी- शरीर में मैग्नीशियम की कमी के वजह से भी ऐसा हो जाता है. ऑक्सलेट के जमाव को रोकने में मदद करता है. 
विटामिन A की कमी- विटामिन A की कमी से भी ऐसा ही होता है. कई बार इसकी कमी से कोशिकाओं में बदलाव होकर स्टोन बनने की संभावना बढ़ सकती है. 
पाचन अग्नि कमजोर होना- आयुर्वेद के अनुसार कमजोर पाचन अग्नि से शरीर में टॉक्सिन बनते हैं, जो मूत्र मार्ग में जमा होकर अश्मरी का कारण बन सकते हैं. 

पथरी बनने के कारण

  • ज्यादा नमक खाने की वजह 
  • प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना 
  • अधिक ऑक्सलेट युक्त चीजें खाना 
  • ज्यादा प्रोटीन या रेड मीट खाना 
  • बार-बार पेशाब रोकना 
  • मोटापा और कम शारीरिक गतिविधि
  • पारिवारिक इतिहास

पथरी से बचने के आसान टिप्स 

  • आप दिन में लगभग 3 लीटर पानी पीएं और अपनी हेल्थ का ख्याल रखें. 
  • नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करना भी अच्छा हो सकता है. 
  • ज्यादा नमक खाने से बचें और अपनी डाइट पर ध्यान दें.
  • कैल्शियम पूरी तरह बंद ना करें. ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है. 
  • नियमित एक्सरसाइज करें और पेशाब बिल्कुल भी ना रोकें. 

इसे भी पढ़ें-  डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 28, 2026 09:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.