चिया सीड्स किन लोगों के लिए हो सकती है खतरनाक? जानिए परहेज करने के 4 कारण

Chia Seeds Se Hone Wale Nuksaan: अगर आप बिना सोचे समझे चिया सीड्स का सेवन कर लेते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको जानकारी देंगे कि आखिर कब चिया सीड्स का सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबि हो साबित हो सकता है.

Chia Seeds Side Effects

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए चिया सीड्स- Image Credit- Istock

विज्ञापन

Chia Seeds Side Effects: गर्मियों में पानी में डालकर चिया सीड्स खाने का रिवाज है. लोग ड्रिंक्स में भी डालकर खाना पंसद करते हैं, क्योंकि इसके बहुत ही फायदे शरीर को मिलते हैं. हालांकि, इसका कोई स्वाद नहीं होता क्योंकि यह सिर्फ हेल्दी होने की वजह से इस्तेमाल की जाती हैं और मुंह में जाकर घुलती हैं तो स्वाद अच्छा लगने लगता है. हालांकि, हर किसी के लिए चिया सीड्स फायदेमंद नहीं हो सकती है, क्योंकि कई रिसर्च में बताया गया है कि इसे खाने के नुकसान भी हो सकता है, जिसमें कुछ लोगों को शामिल किया गया है. ये लोग कौन-से हैं आइए इस लेख में जानते हैं कि किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- नशे का यह कैसा खुमार! अपने ही खून का इंजेक्शन लगा रहे हैं युवा, सामने आए ब्लड किक के भयावह मामले

विज्ञापन

चिया सीड्स किन लोगों के लिए हो सकती है खतरनाक?

चिया सीड्स का सेवन करने के बहुत ही फायदे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार ये सीड्स फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं.

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग- अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो चिया सीड्स का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड ज्यादा होता है जो खून को पतला करने का काम करता है.
पाचन संबंधित समस्या वाले लोग- अगर आपका पेट खराब रहता है या दस्त लगने की समस्या है तो इसका बिल्कुल भी सेवन ना करें, क्योंकि चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पेट को और खराब करने का काम करता है.
खून पतला करने वाली दवाई खाने वाले लोग- अगर आप खून पतला करने वाली कोई दवा खा रहे हैं तो इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि चिया सीड्स में मौजूद तत्व खून को पतला करने का काम करते हैं, जिससे शरीर में डबल डोज जा सकता है.
शुगर के मरीज- शुगर के मरीजों को चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि, चिया सीड्स शुगर में फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अगर आप पहले से शुगर की दवा ले रहे हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करने की जरूरत है.

सही तरीके से कैसे खाएं?

  • चिया सीड्स को हमेशा पानी या किसी चीज के साथ खाएं, क्योंकि अगर आप बिना पानी में भिगोएं खाएंगे तो परेशानी हो सकती है.
  • चिया सीड्स की मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
  • इसके साथ हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट लें और अपने आहार में अच्छी चीजें शामिल करें.
  • खाली पेट लेने से पहले डॉक्टर से बात करें और कुछ दिन अपने शरीर में आए बदलावों को देखें.

इसे भी पढ़ें- ग्रेड-1 फैटी लिवर में मेथी का पानी पीना कैसा है? जानिए कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ