---विज्ञापन---

किडनी कैंसर के 5 खतरनाक संकेत, जो बार-बार देते हैं अलर्ट! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?

Kidney Ka Cancer: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षणों के समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है, क्योंकि देर हो जाने के बाद इसका इलाज हो पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. इस स्टोरी में हम आपको किडनी कैंसर से जुड़े कुछ आम लेकिन खतरनाक 5 लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो अगर दिख जाए, तो तुरंत डॉक्टर के पास भागने की जरूरत है. जानिए क्या है वो लक्षण?

---विज्ञापन---

Kidney Cancer Symptoms: हमारे शरीर का हर अंग अपनी भूमिका निभाता है, लेकिन किडनी की जिम्मेदारी बेहद खास होती है. यह खून को साफ करके शरीर से गंदे तत्व और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती है, ताकि हमारे शरीर का फंक्शन सही तरह से चलता रहे. हालांकि, जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं और इस कारण कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. किडनी कैंसर (Kidney Cancer) एक ऐसी ही बीमारी है, जो शुरुआती दौर में आसानी से पकड़ में नहीं आती और अक्सर लोग इसके छोटे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति बहुत बिगड़ जाती है. इसलिए शरीर में दिखने वाले संकेतों को समझना और समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में इस गंभीर बीमारी से जुड़े 5 आम लेकिन खतरनाक संकेतों के बारे मे बताएंगे, जिसका दिखना इस बीमारी की ओर इशारा करता है.

यह भी पढ़ें: प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक क्या हैं? डॉक्टर ने बताया क्या खाने पर मिलते हैं Probiotic और Prebiotic

---विज्ञापन---

कमर या पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द Kidney Cancer mein Kya Lakshan Dikhte Hein

कमर या पीठ के निचले हिस्से में लंबे समय तक बना रहने वाला दर्द चिंता का कारण हो सकता है. अगर यह दर्द बिना किसी चोट या भारी काम के हो रहा है और आराम करने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा, तो इसे अनदेखा न करें. किडनी से जुड़ी बीमारियों में ऐसा दर्द अक्सर महसूस होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

यूरिन में खून दिखना Kidney Cancer Mein Khoon Aana

अगर पेशाब में खून दिखाई दे रहा है, चाहे वह हल्का ही क्यों न हो, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. कई बार यह दर्द के बिना भी हो सकता है, इसलिए लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. बार-बार ऐसा होना किडनी में किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं.

---विज्ञापन---

बिना वजह तेजी से वजन कम होना Kidney Cancer Early Signs

अगर आप बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के अचानक वजन घटते हुए देख रहे हैं, तो यह चेतावनी हो सकती है. किडनी कैंसर जैसी बीमारियों में शरीर की ऊर्जा तेजी से खर्च होती है और वजन कम होने लगता है. ऐसे में वजन में अचानक बदलाव को हल्के में लेने की गलती न करें और डॉक्टर से सलाह लें.

---विज्ञापन---

लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना Kidney Cancer Warning Signs

जब किडनी सही तरीके से खून को फिल्टर नहीं कर पाती, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं. इसका असर शरीर की ऊर्जा पर पड़ता है और व्यक्ति को हर समय थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है. अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी शरीर में ताजगी महसूस नहीं हो रही, तो यह सामान्य थकान नहीं बल्कि किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है.

---विज्ञापन---

भूख कम लगना और बार-बार मितली जी करना How To Detect Kidney Cancer At Early Stage

किडनी की समस्या होने पर शरीर में गंदे तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे भूख कम लगती है और बार-बार जी मिचलाने की शिकायत हो सकती है. अगर लंबे समय तक खाने का मन न करे या बिना वजह उलझन महसूस हो, तो यह भी किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. समय रहते जांच और सही इलाज से गंभीर खतरे से बचा जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: चाय के साथ सिगरेट पीना कितना खतरनाक है? सच्चाई जानकर दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 28, 2026 07:33 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola