Periods Pain: पीरियड पेन के 9 सिग्नल, जो बताते हैं आपके शरीर में क्या चल रहा है

Periods Mein Hone Wala Dard: पीरियड पेन को नॉर्मल समझा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक नहीं बल्कि 9 तरह का होता है? ये सारे दर्द आपको संकेत देते हैं कि आपके शरीर के अंदर कुछ चल रहा है.

Periods Mein Hone Wala Dard

कितने तरह के होते हैं पीरियड्स पेन? Image Credit- Freepik

Periods Pain Types: महिलाओं को पीरियड्स हर महीने आते हैं और इस दौरान होने वाला दर्द हर महिला को झेलना पड़ता है. किसी को हल्का दर्द होता है तो किसी को इतना तेज कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, दर्द सबसे अलग अलग हो सकते हैं, लेकिन फिर भी इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि क्या आप जानती हैं कि पीरियड पेन के हर महिला को उनकी लाइफस्टाइल की वजह से अलग नहीं होता, बल्कि इसके प्रकार लग होते हैं. ये तमाम दर्द शरीर की स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत देने का काम करते हैं. आइए जानते हैं पीरियड पेन के 9 ऐसे सिग्नल, जो आपके शरीर के अंदर चल रही चीजों को समझने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने तरह के होते हैं पीरियड्स पेन?

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं को हर महीने पीरियड्स में होने वाला दर्द एक नहीं बल्कि 9 तरह का होता है, जिसका अपना मतलब होता है. क्या आपको इसके मतलब के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

  • हल्का खिंचाव जैसा दर्द- अगर पेट के निचले हिस्से में दर्द या हल्का खिंचाव महसूस हो तो यह नॉर्मल है. यह संकेत देता है कि गर्भाशय अपनी परत को बाहर निकाल रहा है.
    तेज ऐंठन- तेज और बार-बार होने वाली ऐंठन हार्मोन के ज्यादा बनने का संकेत हो सकती है. इस दौरान ज्यादा दर्द महसूस होता है और कमजोरी भी महसूस होती है.
  • कमर और पीठ में दर्द- अगर पीरियड्स के दौरान कमर और पीठ में दर्द होता है तो यह गर्भाशय की सिकुड़न का असर हो सकता है जो पीछे की नसों तक जाता है.
    जांघों तक फैलने वाला दर्द- कई बार पीरियड्स में होने वाला दर्द जांघों तक पहुंच जाता है. बता दें, यह पेल्विक एरिया की नसों पर दबाव का संकेत है.
    बहुत ज्यादा तेज दर्द- अगर दर्द इतना ज्यादा है कि आप काम नहीं कर पा रही हैं तो शरीर में होने वाली किसी बीमारी का संकेत है.
    लंबे समय तक बना रहने वाला दर्द- अगर दर्द पीरियड खत्म होने के बाद भी बना रहता है तो यह किसी इंफेक्शन या हार्मोनल असंतुलन की ओर इशारा कर सकता है.
    अचानक बहुत ज्यादा दर्द शुरू होना- अगर पहले कभी दर्द नहीं हुआ और अचानक बहुत तेज दर्द शुरू हो गया तो यह शरीर में नई समस्या के विकसित होने का संकेत हो सकता है.
    सिरदर्द और मतली के साथ दर्द- कुछ महिलाओं को पीरियड्स में सिरदर्द, चक्कर और उल्टी भी होती है. यह हार्मोनल बदलाव का असर होता है.
    बहुत ज्यादा ब्लीडिंग के साथ दर्द- अगर दर्द के साथ बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है तो यह PCOS या अन्य हार्मोनल समस्या का संकेत हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- क्या आंखों का दर्द ग्लूकोमा का शुरुआती लक्षण हो सकता है? एक्सपर्ट ने बताया किन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ