पेट में भरी गैस कैसे बाहर निकाले? ये 3 सबसे आसान तरीकों से पाएं तुरंत राहत

Stomach Gas Relief Home Remedies: क्या आप भी पेट में भरी गैस की समस्या से परेशान हो गए हैं और इस समस्या से जल्दी राहत पाना चाहते हैं वो भी बिना किसी दवा के? तो आइए हम आपको बताते हैं 3 ऐसे टिप्स जो आपके पेट में भरी गैस तुंरत बाहर निकाल देंगी.

Stomach Gas Relief Home Remedies

पेट की गैस कैसे निकालें? (Image: AI)

Pet Me Gas Kaise Nikale: आज की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों की हेल्थ इतनी ज्यादा प्रभावित हो चुकी है कि वह तरह-तरह की समस्याओं का शिकार रहते हैं. इनमें एक बड़ी और सबसे आम समस्या है पेट में गैस की समस्या, जो पहले बुजुर्गों में ज्यादातर देखी जाती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हो चले हैं कि कम उम्र के युवक भी गैस की समस्या लेकर तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते हैं. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी है. अगर आप भी पेट में भरी गैस से परेशान है और उसे निकालना चाहते हैं, तो हम आपको 3 ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें इस्तेमाल कर आप जल्दी राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की समस्या होती जा रही बहुत आम Indigestion Gas Treatment At Home

गैस की समस्या इतनी ज्यादा परेशान करने वाली होती है कि लोगों को सीने में जलन, पेट में दर्द आदि कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. हालात ज्यादा खराब तब हो जाती है, जब गैस के कारण जलन व दर्द की समस्या बनी रहती है. ऐसी हालात में केमिकल वाली दवाइयां भी अपने हाथ खड़े कर लेती है और व्यक्ति तरह-तरह के नुस्खों को अपनाने लगता है, हालांकि, कुछ आसान और घर में रखी चीजों के सेवन से आप जल्दी पेट में भरी गैस को निकाल सकते हैं.

अदरक

विज्ञापन

अदरक पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, लोग इसे आमतौर पर सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला समझते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से उपचार के लिए होता आया है. अदरक में मौजूद गुण  गैस, पेट फूलना आदि कई तरह की समस्याओं से आराम दिला सकता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको चाहिए कि आप छोटे अदरक के टुकड़े या कसा हुआ अदरक पानी में डालकर 5-10 मिनट के लिए उबाल लें और फिर थोड़ा ठंडा होने पर पी लें. आप चाहते तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं.

पुदीना

विज्ञापन

पुदीना भी पेट के लिए लाभकारी मानी जाती है, इसे लेकर कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और अंदर भरी गैस भी आसानी से बाहर निकल पाती है. पुदीना के पत्तों को इस्तेमाल में लाने के लिए आप कुछ पत्तियों को गर्म पानी में कुछ देर के लिए डाल दें और फिर उसे छानकर पानी को पी लें. इसकी के साथ आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर पी लें.

दही

विज्ञापन

पेट की समस्या दूर करने के लिए दही का सेवन भी लाभकारी माना जाता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो बैक्टीरिया होते हैं. यह पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और गैस बनने की प्रक्रिया को संतुलित करते हैं. समस्या से राहत पाने के लिए आप खाने के बाद एक कटोरी ताजा दही खा लें या फिर आप चाहे तो दही का छाछ बनाकर उसमें थोड़ा भूना जीरा और काला नमक डालकर पी लें. इनके सेवन से भी आपको राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ