छाती में जलन होने का क्या कारण होता है? जानिए कैसे दूर होगी सीने की जलन

Seene Me Jalan: छाती में अक्सर ही जलन महसूस होना ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह सीने की जलन से छुटकारा मिल सकता है.

Heartburn home remedies

छाती में जलन हो तो कैसे मिलेगा आराम, जानिए यहां.

Heartburn Home Remedies: छाती में जलन होना ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोगों को दोचार होना पड़ना है. यह जलन आमतौर पर एसिडिटी के कारण होती है. पेट में एसिडिटी हो तो एसिडिक गैस उठकर भोजन नली तक आने लगती है जिससे छाती में जलन महसूस होती है. इस तरह जलन होना सांस संबंधी दिक्कत, स्ट्रेस, एंजाइटी या दिल से जुड़ी दिक्कत का भी लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए अगर एसिडिटी (Acidity) के कारण छाती में जलन हो रही है तो क्या खाने-पीने पर इस जलन से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

छाती में जलन हो तो क्या करें

पिएं ठंडा दूध

एसिडिटी के कारण होने वाली सीने की जलन में ठंडा दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है. ठंडा दूध पेट के एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है. इससे तुरंत आराम महसूस होता है. हालांकि, कोशिश करें कि आप फुल फैट मिल्क ना पिएं क्योंकि इससे लक्षण बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

अजवाइन है फायदेमंद

अजवाइन अपच और एसिडिटी कम करने का रामबाण इलाज साबित होती है. अजवाइन को चुटकीभर काले नमक के साथ मुंह में रखें और एक गिलास पानी पीकर निगल लें. अपच से राहत मिलती है और एसिडिटी कम होती है.

विज्ञापन

खाएं केला

एसिडिटी और छाती में जलन को कम करने के लिए केला खाया जा सकता है. एक पका हुआ केला खाने पर आराम महसूस होता है.

विज्ञापन

छाछ पी सकते हैं

एसिडिटी को कम करने के लिए और छाती की जलन से राहत पाने के लिए छाछ पी जा सकती है. छाछ पाचन तंत्र को फायदा देती है. आप सादा छाछ पीने के बजाय इसमें नमक और जीरा डालकर पी सकते हैं. इससे छाछ का असर बढ़ता है.

विज्ञापन

नारियल पानी है फायदेमंद

एसिडिटी से राहत पाने के लिए नारियल पानी पिया जा सकता है. नारियल पानी पेट के पीएच बैलेंस को मेंटेन करता है और पेट को कूलिंग इफेक्ट्स देता है. इससे शरीर को हाइड्रेशन भी मिलती है.

विज्ञापन

एलोवेरा जूस से दिखेगा असर

छाती में जलन (Chhati Me Jalan) हो रही है तो एक गिलास एलोवेरा जूस पी सकते हैं. इसके सूदिंग गुण सीने की जलन को कम करते हैं. इससे एसिडिटी कम होने में भी असर दिखता है. इसे सादा ही पिएं और चीनी मिलाने से परहेज करें.

विज्ञापन

छाती की जलन से बचने के लिए क्या करें

  • अगर एसिडिटी के कारण अक्सर ही छाती में जलन होती है तो एकसाथ बहुत सारा खाना खाने से परहेज करें.
  • खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें.
  • अपने वजन को कंट्रोल में रखें. बढ़ता वजन भी आयदिन होने वाली एसिडिटी की वजह बनता है.
  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • रात के समय बहुत भारी खाना खाने से परहेज करें.
  • पूरी नींद लें. नींद की कमी भी एसिडिटी की वजह बनती है.
  • खानपान में ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजें और अचार वगैरह शामिल ना करें.
  • तनाव को कम करें. तनाव के कारण भी एसिडिटी होती है.
  • प्रोसेस्ड फूड या पैकेटबंद चीजें जरूरत से ज्यादा ना खाएं.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ