Beetroot Vinegar Benefits: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और बढ़ता प्रदूषण हमारे शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स को जमा कर देता है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे में हमें अपने शरीर को अंदर से शुद्ध करने की जरूरत होती है ताकि शरीर की ऊर्जा बनी रहे। बीटरूट का विनेगर खाना इसमें काफी फायदेमंद रहेगा। पतंजलि बीटरूट विनेगर एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है, जो चुकंदर के पौष्टिक तत्वों और विनेगर के फायदों का परफेक्ट मिश्रण है। आइए जानते हैं इस विनेगर के फायदों के बारे में।
क्या है पतंजलि का बीटरूट विनेगर?
पतंजलि का बीटरूट विनेगर आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एक टॉनिक है, जिसे विशेष रूप से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, खून को साफ करने और पाचन क्रिया को सुधारने के लिए तैयार किया गया है। बीटरूट में भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को बीमारियों से मुक्त रखता है।
ये भी पढ़ें- पतंजलि रोगन बादाम शिरीन बनाएं दिमाग को तेज और शरीर को चुस्त, ऐसे करें सेवन
बीटरूट विनेगर के फायदे
खून साफ करें और हीमोग्लोबिन को बढ़ाएं
बीटरूट आयरन का नेचुरल सोर्स होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। यह महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
बीपी नियंत्रित करें
बीटरूट में मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के कार्य को सही ढंग से करने में मदद करते हैं, जो ब्लड वैसल्स को भी रिलैक्स करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
इस विनेगर का नियमित सेवन करने से स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाया जा सकता ह। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होता है, जिससे पिंपल्स और स्किन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
पाचन क्रिया सुधारें
पतंजलि बीटरूट विनेगर हमारे पाचन के एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
ऐसे करें सेवन
आप इसे खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए पानी में 1-2 चम्मच विनेगर मिलाना होगा।
ये भी पढ़ें- स्ट्रेस कम करने में मददगार है पतंजलि का दिव्य अश्वगंधा चूर्ण, जानें सेवन का सही तरीका
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
3 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
6 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
7 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
8 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
11 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
13 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
15 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines