Drinking Water Benefits: पानी की कमी से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. पाचन तंत्र भी बिगड़ने लगता है. इसलिए नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए. हालांकि, पानी पीने से मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप दिन में कभी भी बिना सोचे समझे पानी को पी लें. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी को सही वक्त पर पीना बहुत जरूरी है. शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना है. अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो थकान, सिरदर्द, कब्ज, स्किन ड्राईनेस, लो ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. देर किस बात की आइए जानते हैं दिनभर में किस समय पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- नींद में ज्यादा पसीना आना हो सकता है इन गंभीर बीमारी का संकेत! जानिए कैसे पा सकते हैं राहत?
दिन में कब-कब पीना चाहिए पानी?
- सुबह उठते ही पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. आप 2 गिलास गुनगुना पानी अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है.
- अक्सर लोग खाना खाते वक्त पानी को लेकर बहुत ही कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप 30 मिनट पहले पानी पीएं, क्योंकि इससे पाचन बेहतर होता है. इससे ज्यादा खाने से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है.
- पानी वर्कआउट या तेज चलने से पहले थोड़ा पानी जरूर पिएं. इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता और मांसपेशियों में क्रैंप की समस्या कम होती है. वहीं, एक्सरसाइज के बाद पानी पीना शरीर का फ्लूइड बैलेंस बनाए रखता है.
- दोपहर के वक्त पानी पीना अच्छा माना जाता है. अगर दोपहर में आपको ज्यादा नींद या थकान महसूस होती है तो चाय या कॉफी की बजाय पानी पिएं. यह शरीर को नेचुरल एनर्जी देता है और दिमाग को फ्रेश करता है.
- नहाने से पहले पानी पीना भी अच्छा माना जाता है. एक गिलास पानी पीना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. खासकर जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए यह आदत फायदेमंद हो सकती है.
- ज्यादा रात को पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन सोने से 30 मिनट पहले थोड़ा सा पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखता है. हालांकि, इस वक्त ज्यादा पानी पीने से रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है.
कितना पानी पीना सही है?
एक रिसर्च के मुताबिक, आमतौर पर इंसान को दिनभर में 8 गिलास या लगभग 2 लीटर पानी पीना चाहिए. हालांकि, गर्मी और एक्सरसाइज करने की वजह से यह संख्या बढ़ भी सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको प्यास लगने का इंतजार बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. थोड़ी देर में पानी पीते रहना बेस्ट माना जाता है.
- एकदम बहुत ज्यादा पानी पीने की बजाय घूंट-घूंट करके पिएं.
- बहुत ठंडा पानी पीने से बचें, खासकर खाना खाने के तुरंत बाद भी ढेर सारा पानी नहीं पीना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- रोजा रखने के बाद आते हैं चक्कर? सहरी में खाएं ये फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.