---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

नींद में ज्यादा पसीना आना हो सकता है इन गंभीर बीमारी का संकेत! जानिए कैसे पा सकते हैं राहत?

Sweating At Night Reason: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह सोकर उठते हैं, तो वह महसूस करके हैं कि उनका बिस्तर और कपड़े पसीने से पूरे गीले हैं. इसे लेकर दिल में डेर भी कई बार पैदा होता है कि क्या यह किसी बीमारी का संकेत है? आइए जानते हैं आखिर किन बीमारियों के कारण इस तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं?

---विज्ञापन---

Neend Me Pasina Aana Kis Bimari Ka Sanket Hai: सोते समय हल्का पसीना आना सामान्य हो सकता है, खासकर गर्म मौसम या भारी कंबल के कारण. लेकिन अगर ठंडे माहौल में भी बार-बार कपड़े या बिस्तर तक भीग जाएं, तो इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसी समस्या को मेडिकल भाषा में ‘नाइट स्वेट्स’ (Night Sweats) कहा जाता है. जो कई बार शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी होती है. अक्सर लोग इस तरह की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं शायद गर्मी के कारण हुआ होगा, लेकिन ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद हालात इतने खराब हो जाते हैं कि वह किसी बड़ी बीमारी के शिकार बन चुके होते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या का शिकार हैं या आपको ऐसा कुछ महसूस होता है, तो हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि यह किन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं और कैसे इस समस्या से राहत पाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:कितना खतरनाक है छींक रोकना? जानिए क्या होगा अगर कोई कर दें ऐसा कुछ

---विज्ञापन---

किन बीमारियों के कारण सोते वक्त आने लगता है भारी पसीना? Raat Me Jyada Pasina Kyu Aata Hai

रात में ज्यादा पसीना आने के पीछे कई वजहें हो सकती है, लेकिन अगर पसीना जरूरत से ज्यादा आ रहा है और वह भी बिना किसी स्पष्ट कारण के तो यह इन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं;

  • हाइपरथायरायडिज्म: थायरॉइड (Thyroid) ग्रंथि जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगे तो शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस होती है और पसीना आने की समस्या हो सकती है.
  • डायबिटीज (लो शुगर लेवल): ब्लड शुगर (Diabetes) अचानक अगर कम हो जाए, तो नींद में पसीना आ सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) कहा जाता है.
  • तनाव और चिंता: दिमाग पर ज्यादा दबाव, घबराहट या दिल की धड़कन तेज होना भी रात में पसीने का कारण बन सकता है. इसलिए अपने दिमाग को शांत रखने और चिंता से बचने की कोशिश करें.
  • हार्मोनल असंतुलन: खासकर महिलाओं में मेनोपॉज या हार्मोन बदलाव के दौरान इस तरह की समस्या काफी आम है.
  • कुछ मानसिक बीमारियां: इन सब के अलावा मानसिक अस्थिरता या गंभीर तनाव की स्थिति में भी यह लक्षण दिखाई दे सकता है.
  • इस तरह की समस्या को लेकर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि, अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार रात में पसीना आ रहा है, साथ में कमजोरी, बेचैनी या धड़कन तेज होने जैसे लक्षण भी दिखें, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो जाता है. समय पर कारण पता चल जाए तो गंभीर बीमारी से बचाव संभव है, वरना देरी दिक्कतों में फंसा सकती है.

शरीर के संकेतों को न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

अगर पसीने के साथ वजन कम होना, थकान, दिल की धड़कन तेज होना या नींद में बार-बार जागना जैसी परेशानियां भी हों, तो यह अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है खासकर थायरॉइड या शुगर के मरीजों को इस लक्षण पर खास ध्यान देना चाहिए. कई बार लोग इसे मौसम या सामान्य कमजोरी समझकर टाल देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली यह समस्या भविष्य में बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है. इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है.

कैसे पाएं आरामदायक और स्वस्थ नींद? Night Sweats Treatment Home Remedies

---विज्ञापन---
  • रात में पसीना कम करने के लिए सबसे पहले सोने के कमरे का तापमान संतुलित रखें. बहुत ज्यादा गर्म कंबल इस्तेमाल न करें और सिंथेटिक कपड़ों की बजाय हल्के और सूती कपड़े पहनें.
  • सोने से पहले मसालेदार और भारी भोजन से बचें.
  • रोजाना हल्की एक्सरसाइज और गहरी सांस लेने की आदत तनाव कम करने में मदद करती है, इस एक्सरसाइज से आपकी रात की नींद बेहतर हो सकती है.
  • अगर आप डायबिटीज या थायरॉइड के मरीज हैं, तो अपनी दवाएं नियमित लें और शुगर लेवल नियंत्रित रखें.
  • सही लाइफस्टाइल और शांत वातावरण में सोने से नींद बेहतर होगी और पसीने की समस्या में भी राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: रोजा रखने के बाद आते हैं चक्कर? सहरी में खाएं ये फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2026 07:27 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola