---विज्ञापन---

हेल्थ

Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम

Nabhi Ki Rui Saaf Karna: नाभि पर रुई आने की समस्या आम है, लेकिन क्या आपको पता है कि किस तरह साफ किया जा सकता है और बदबू को कैसे दूर किया जाता है? अगर आपको नहीं पता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Author Written By: Shadma Muskan Updated: Feb 8, 2026 13:34
Nabhi Ki Rui Saaf Karna
नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? Image Credit- News24

Nabhi Se Rui Aana: नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है, जहां से सैकड़ों नसें जुड़ी हुई होती हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों तक जाती हैं. इसलिए नाभि की हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. हालांकि, इसको लेकर फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि अगर नाभि की देखभाल का असर पूरे शरीर पर पड़ता है. आयुर्वेद में नाभि को साफ करने पर काफी जोर दिया है, क्योंकि कई बार यहां पर रुई जम जाती है या ध्यान ना देने पर बदबू आने लगती है. कई बार नहाते समय या तौलिया पोंछते वक्त नाभि में रुई (Cotton Lint) फंस जाती है. यह ना सिर्फ असहज महसूस कराती है, बल्कि अगर समय पर साफ ना की जाए तो खुजली, बदबू या इंफेक्शन का कारण भी बन सकती है. हालांकि, इसे सही ढंग से साफ करना बहुत जरूरी है, क्योंकि नाभि के आसपास का हिस्सा बहुत ही नाजुक होता हैं.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही फूला हुआ लगता शरीर? एक्सपर्ट ने बताया खाली पेट करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

---विज्ञापन---

नाभि पर रुई आने का मतलब?

नाभि पर रुई आना या जमना बहुत ही आम शारीरिक प्रक्रिया है. इसको लेकर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि नाभि में रुई इसलिए जमती है क्योंकि ये एनर्जी लेने का काम करती है. इसलिए आयुर्वेद में नाभि पर तेल लगाने पर जोर दिया गया है, क्योंकि इससे शरीर की सारी चीजें जुड़ी हुई होती है.

नाभि में रुई क्यों फंस जाती है?

  • टाइट कपड़े पहनने की वजह
  • तौलिया या ऊनी कपड़ों की रगड़ की वजह
  • नाभि का गहरा होना
  • ज्यादा पसीना आना

नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें?

गुनगुना पानी- आप गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और कॉटन बड से धीरे-धीरे रुई बाहर निकालें. इस दौरान ज्यादा जोर ना लगाएं, क्योंकि इससे स्किन छिल सकती है. बस आपको पानी लगाकर साफ करना है.
नारियल का तेल- नाभि में 2 बूंद नारियल का तेल डाल दें, ताकि रुई मुलायम हो जाए और आसानी से साफ हो जाए. आप कपड़े या रुई पर तेल लगाकर नाभि पर रख सकते हैं.
नहाने के बाद तुरंत साफ करें- आप नहाने के बाद नाभि को साफ करें, क्योंकि रुई गीली होती है और आसानी से बाहर निकल जाती है. हालांकि, साफ करने के लिए कोई गंदी चीज का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि गीली नाभि में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही फूला हुआ लगता शरीर? एक्सपर्ट ने बताया खाली पेट करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 08, 2026 01:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.