Damaged Liver: सुबह का समय हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. अक्सर कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारी सुबह की छोटी-छोटी आदतें सीधे हमारे लिवर की सेहत को भी प्रभावित करती हैं. लिवर शरीर का ऐसा अंग है जो शांति से अपना काम करता रहता है. यह शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने, भोजन को पचाने और ऊर्जा बनाने में मदद करता है, लेकिन अगर सुबह की शुरुआत सही न हो तो धीरे-धीरे लिवर पर दबाव बढ़ सकता है, जो उसे खराब कर सकती है. आइए जानते हैं लिवर की सेहत पर असर डालने वाली कुछ बेहद आम लेकिन खतरनाक आदतें.
यह भी पढ़ें: आयुर्वेद में छिपा है इम्यूनिटी बढ़ाने का राज! इस जड़ी-बूटी को खा लिया तो बीमारियां फुर्र हो जाएंगी
सुबह का नाश्ता छोड़ना
आजकल व्यस्त डेली रूटीन के कारण कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. कुछ लोग जल्दी में होते हैं तो कुछ लोग वजन कम करने के लिए जानबूझकर नाश्ता नहीं करते. लेकिन ये बात समझ लीजिए कि लंबे समय तक खाली पेट रहने से शरीर में तनाव हार्मोन बढ़ सकते हैं, जिससे लिवर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है. जब शरीर को सुबह सही समय पर पोषण नहीं मिलता, तो ऊर्जा संतुलन बिगड़ सकता है और मेटाबोलिज्म भी धीमा पड़ सकता है. इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पोषण से भरपूर होना चाहिए, जिससे शरीर को दिनभर काम करने की एनर्जी मिल सके.
ज्यादा मीठा नाश्ता लिवर
कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह के नाश्ते में मीठी चीजें जैसे जैम-ब्रेड, केक, मफिन या ज्यादा शुगर वाले सीरियल खाते हैं. पहली नजर में ये स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन इनमें मौजूद जरूरत से ज्यादा शुगर खासकर फ्रुक्टोज लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है. जब शरीर में ज्यादा शुगर पहुंचती है तो उसका बड़ा हिस्सा लिवर में प्रोसेस होता है, जिससे समय के साथ फैट जमा होने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें.
सुबह एक्सरसाइज से दूरी
सुबह उठने के बाद अगर शरीर लंबे समय तक बिल्कुल भी एक्टिव नहीं रहता तो इससे मेटाबोलिज्म धीमा पड़ सकता है. कई लोग सुबह उठते ही मोबाइल देखने या बैठे रहने की आदत बना लेते हैं, जिससे शरीर की ऊर्जा प्रणाली प्रभावित हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार सुबह की हल्की एक्सरसाइज जैसे टहलना, स्ट्रेचिंग या योग करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और लिवर भी ज्यादा सक्रिय रहता है. बता दें कि नियमित शारीरिक गतिविधि न सिर्फ लिवर को स्वस्थ रखती है बल्कि पूरे शरीर की फिटनेस को भी बेहतर बनाती है.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिकन पराठा? स्वाद और सेहत से भरा लाजवाब रेसिपी, जो हर किसी को बना देगा दीवाना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines