Liver Problem: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का तला-भुना खाना, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ता तनाव लिवर से जुड़ी बीमारियों को तेजी से बढ़ा रहा है. चिंता की बात यह है कि यह सिर्फ बड़े बुजुर्गों को प्रभावित नहीं करती, बल्कि कम उम्र के लोगों खासतौर पर युवाओं में भी इसके संकेत दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इसके शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य लगते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें थकान या स्किन प्रॉब्लम समझकर अनदेखा कर देते हैं. जबकि सच यह है कि लिवर खराब होने से पहले शरीर कई छोटे-छोटे संकेत देता है, जो अक्सर चेहरे पर दिखाई देते हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो बड़ी बीमारी से बचाव हो सकता है, वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें: किसे नहीं खाना चाहिए मल्टीग्रेन आटा? जान लीजिए, वरना हो सकती है गैस की समस्या
---खबर नीचे जारी है---
स्वस्थ लिवर क्यों है जरूरी? Why is a Healthy Liver Important?
लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है जो बिना रुके कई जरूरी काम करता है. यह खून को साफ करता है, शरीर से गंदे और जहरीले तत्व बाहर निकालता है और खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है. इसके अलावा लिवर पाचन को बेहतर बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. हालांकि, लिवर कमजोर हो जाए तो शरीर में कई तरह के टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे त्वचा, पाचन और ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है.
---खबर नीचे जारी है---
चेहरे पर दिखने वाले ये 5 संकेत हो सकते हैं लिवर की परेशानी का इशारा Early Signs Of Liver Damage
---खबर नीचे जारी है---
- बार-बार मुंहासे या स्किन रैशेज: अगर बिना किसी कारण चेहरे पर बार-बार पिंपल्स या खुजली हो रही है, तो यह शरीर में टॉक्सिन जमा होने का संकेत हो सकता है, वक्त रहते डॉक्टर से जांच करवाकर जांच की जाए, यह बेहतर होगा.
- चेहरे या आंखों के आसपास सूजन: आंखों के नीचे सूजन या चेहरा फूला हुआ दिखना लिवर की सूजन या फैटी लिवर का संकेत हो सकता है.
- होंठ या जीभ का रंग बदलना: होंठों का रंग गहरा या हल्का नीला दिखना ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी और लिवर फंक्शन प्रभावित होने का संकेत हो सकता है.
- डार्क सर्कल और बेजान त्वचा: लगातार थकान, आंखों के नीचे काले घेरे और चेहरे की चमक कम होना भी लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है.
- त्वचा का पीला पड़ना: कुछ मामलों में त्वचा या आंखों का हल्का पीला होना जॉन्डिस या लिवर से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है.
लिवर को स्वस्थ रखने के आसान उपाय Liver Disease Prevention Tips
---खबर नीचे जारी है---
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, चुकंदर, हल्दी और आंवला जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए. ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाने से इस समस्या को कम किया जा सकता है. साथ ही अगर आप शराब और धूम्रपान करते हैं, तो इनसे दूरी बहुत जरूरी है, वरना ये लिवर कैंसर का भी रूप ले सकती है. इसके अलावा रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर से गंदे तत्व बाहर निकल सकें और साथ ही, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाने से भी लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.
---खबर नीचे जारी है---
यह भी पढ़ें: किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचान लें वरना हो सकती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.