Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या मोबाइल के इस्तेमाल से बढ़ता है ब्रेन ट्यूमर का खतरा? जानिए क्या है पूरा सच और इस बीमारी के शुरुआती लक्षण

Mobile Radiation Brain Tumor Risk: ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई शिकार हो जाए तो उसे लंबे समय तक इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, इस बीमारी को लेकर अक्सर लोगों को सवाल रहता है कि क्या ज्यादा मोबाइल चलाने से क्या इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है? आइए जानते हैं

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 17, 2026 08:01
Brain Tumor
मोबाइल से ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है? (Image: AI)

Kya Mobile Se Brain Tumor Hota Hai: आज के समय में जब मोबाइल फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, तब कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या लगातार फोन का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. खासकर जब बात दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारियों की हो तो चिंता और बढ़ जाती है. अक्सर सुनने को मिलता है कि ज्यादा फोन चलाने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, जैसे दिमाग का सुस्त हो जाना आदि. लेकिन इसी बीच यह भी सुनने को कई बार मिलता है कि क्या यह आदत ब्रेन ट्यूमर का भी खतरा बढ़ा सकती है? ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि यह दिमाग से जुड़ी गंभीर स्थिति होती है. कई लोग सोचते हैं कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन का इससे कोई संबंध हो सकता है. इस बात में कितनी सच्चाई है हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: फेस पर अचानक दाने निकलने का क्या कारण होता है? यहां जानिए क्यों नजर आते हैं ये छोटे सफेद बंप्स

---विज्ञापन---

ब्रेन ट्यूमर क्या होता है और यह कैसे बनता है What is Brain Tumor

ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) तब होता है जब दिमाग या उसके आसपास की कोशिकाएं असामान्य तरीके से तेजी से बढ़ने लगती हैं. यह असामान्य सेल ग्रोथ धीरे-धीरे दिमाग के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकती है. इसके कारण दिमाग के आसपास मौजूद टिश्यू, नसों और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ सकता है, जिससे कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसरयुक्त होते हैं जबकि कुछ सौम्य यानी नॉन-कैंसरस (Non-Cancerous) भी हो सकते हैं. हालांकि, दोनों ही स्थितियों में समय पर पहचान और सही इलाज बहुत जरूरी होता है, क्योंकि देर होने पर समस्या गंभीर रूप ले सकती है.

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण Brain Tumor Symptoms

---विज्ञापन---

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत अक्सर धीरे-धीरे सामने आते हैं, इसलिए लोग इन्हें सामान्य सिरदर्द या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर नीचे दिए गए लक्षण लगातार दिखाई दें तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है.

  • लगातार सिरदर्द, खासकर सुबह उठते समय ज्यादा तेज होना.
  • बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार मतली या उल्टी होना.
  • आंखों से धुंधला दिखना, डबल विजन या अचानक देखने में परेशानी.
  • चलने में असंतुलन, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी महसूस होना.
  • याददाश्त कमजोर होना या ध्यान लगाने में मुश्किल.
  • अचानक दौरे पड़ना या बेहोशी आना.
  • व्यवहार, मूड या स्वभाव में असामान्य बदलाव.
  • हालांकि, इस बात को समझें कि इन लक्षणों का मतलब हमेशा ब्रेन ट्यूमर नहीं होता, लेकिन लगातार बने रहने पर जांच कराना जरूरी भी हो जाता है.

क्या मोबाइल फोन सच में ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ा सकता है? Mobile Phone Radiation Effects Brain Tumor

मोबाइल फोन के इस्तेमाल और ब्रेन ट्यूमर के बीच संबंध को लेकर कई सालों से शोध किए जा रहे हैं. फोन से लो-लेवल रेडियोफ्रीक्वेंसी रेडिएशन निकलता है, जो कॉल के दौरान सिर के करीब रहता है, जिस कारण लोग ऐसा दावा करते हैं कि इससे ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि अब तक वैज्ञानिकों को ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है जो यह साबित कर सके. फिर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ एहतियात बरतने की सलाह देते हैं. लंबी कॉल के दौरान स्पीकर मोड या ईयरफोन का इस्तेमाल करना, फोन को सिर से थोड़ी दूरी पर रखना और बिना जरूरत मोबाइल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक न्यूरोलॉजिकल लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए? जानिए कैसे खराब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 17, 2026 08:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.