हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंखों में दिखे ये 5 संकेत, तो समझ जाइए खराब हो रही हैं Kidney

Kidney Damage Symptoms: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है। इसमें खराबी होना हमारी सेहत को प्रभावित कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आंखों से कैसे पता लगा सकते हैं, किडनी डैमेज का कारण।

विज्ञापन
Kidney Damage Symptoms

Kidney Damage Symptoms: किडनी हमारे शरीर का वह अंग है, जो शरीर को अंदर से साफ रखता है। किडनी डिटॉक्सिफिकेशन के काम के लिए जाना जाता है, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे माना जा सकता है कि किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें खराबी होने पर किडनी की फंक्शनिंग प्रभावित हो सकती है। जब भी शरीर का कोई अंग डैमेज होने लगता है, तो कुछ लक्षण दिखते हैं। क्या आप जानते हैं हमारी आंखें भी किडनी डैमेज का संकेत देती हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

किडनी डैमेज के संकेत

1. रेटिनल हेमोरेज

यह आंखों की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंखों की नसों में खून का रिसाव (Leak) होने लगता है। यह अमूमन हाई बीपी वाले मरीजों के साथ होता है, यदि उनकी आंखों के सफेद भाग में ऐसे संकेत दिखाई दें, तो यह किडनी डैमेज का संकेत है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

2. कॉटन वूल स्पॉट

विज्ञापन

यह आंखों के रेटिना में होने वाला एक घाव है, जो सफेद रंग जैसे कि ऊन की तरह दिखाई देता है। ये धब्बे कई कारणों से होते हैं, जैसे हाई बीपी और डायबिटीज। ये दोनों समस्याएं किडनी को डैमेज करने में अपनी भूमिका प्रदान करते हैं।

3. रेटिनल ब्लड वेसल्स में बदलाव

विज्ञापन

रेटिना के ब्लड वेसल्स में होने वाले बदलाव जैसे कि संकरा होना या सख्त होना, किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। यह अक्सर हाई बीपी के कारण होता है, जो किडनी डैमेज का संकेत होता है। हेल्थसाइट पर पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, आंखों की समय-समय पर जांच करवाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह शरीर के अन्य अंगों की जानकारी भी प्रदान करता है।

4. ऑप्टिक नर्व्स में सूजन

विज्ञापन

ऑप्टिक तंत्रिका की सूजन, जिसे पैपिलेडेमा के कहा जाता है, भी किडनी डैमेज का संकेत है। ऑप्टिक नर्व्स, ऐसा नर्व्स है, जो आंखों से मस्तिष्क तक संकेत भेजने का काम करता है। इसमें सूजन पता करने के लक्षणों में सिरदर्द, आंखों में तनाव या धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।

5. विजन प्रॉब्लम

विज्ञापन

विजन यानी देखने में समस्या होना, धुंधली दृष्टि या चीजों को देखने में साइज का बदलाव महसूस करने जैसे संकेतों को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह भी संकेत है कि आपकी किडनी डैमेज हो रही है। किडनी डैमेज से आंखों में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन सप्लाई स्लो हो जाती है।

Kidney को हेल्दी रखने के टिप्स

  1. हेल्दी आहार का सेवन करें।
  2. अपने खाने में नमक की मात्रा को बैलेंस करें।
  3. भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  4. व्यायाम करें।
  5. धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित तौर पर करें।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola