अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR दर्ज, जानें अब SC/ST एक्ट में क्यों हुआ केस?

कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है. मामला पुलिस अफसर के खिलाफ विवादित बयान देने का है.

Abhijeet Dipke | Saurav Das | Ashutosh Ranka

आशुतोष रांका और सौरव दास वर्तमान में आजिंक्य शिंदे के साथ दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. (Credit- ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है. दिल्ली पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पत्रकार रोजी, गजेंद्र सिंह और CJP के अभिजीत दीपके के साथ सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह को भी नामजद किया है. कनॉट प्लेस सब-डिवीजन के ACP विवेक भगत ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नामजद लोगों ने उनके खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. आशुतोष रांका और सौरभ दास 5 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें मनाही के बावजूद जंतर-मंतर में जबरन घुसने और सुरक्षा घेरा तोड़ने पर गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

कल कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकालेगी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कल 16 अक्तूबर दिन शुक्रवार को दिल्ली में कनॉट प्लेस से एक तिरंगा मार्च निकालेगी. खुद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसका ऐलान किया और एक्स पोस्ट में मार्च की जानकारी दी. अभिजीत दीपके ने शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है और कहा है कि सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराया जाएगा. जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते हैं, वे अपने शहर में ही तिरंगा फहराएं. बता दें कि अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजे जाने के बाद मार्च का ऐलान किया. आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई नेताओं को पुलिस ने जंतर-मंतर के बाहर से पकड़ा है और कोर्ट में पेश करके उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेज दिया, इस कार्रवाई का विरोध किया जाएगा.

विज्ञापन

अभिजीत दीपके का इमरजेंसी लगाने का आरोप

बता दें कि अभिजीत दीपके ने नागपुर में मीडिया से बात की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक ऐसी इमरजेंसी लगा दी है, जो घोषित नहीं की गई. लेकिन अगर इमरजेंसी लगानी है तो ठोककर सरेआम आधिकारिक घोषणा करने लगाई जाए. कॉकरोच जनता पार्टी INDIA ब्लॉक गठबंधन का आदर करती है और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनके आंदोलन का समर्थन करती है, लेकिन CJP एक आजाद गुट है और हमेशा आजाद ही रहेगा, बस CJP और INDIA ब्लॉक का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है तो एक दूसरे को समर्थन रहेगा, जरूरी नहीं समर्थन साथ-साथ आंदोलन करने पर ही दिखेगा. INDIA ब्लॉक अपना काम कर चुका है और अब कॉकरोच जनता पार्टी अपना काम करेगी.

अभिजीत दीपके ने विदेशी फंडिंग के सबूत मांगे

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे और अमेरिकन सिंगर ने CJP पर भारत में धरना प्रदर्शनों के लिए विदेशों से फंड लेने का आरोप लगाया है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि वरिष्ठ वकील अपने दाव से जुड़े सबूत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे. अगर सबूत हैं तो दिए जाने चाहिए. बेबुनियाद आरोप लगाने से मंतव्य सिद्ध नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ