हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्मियों में अक्सर ही लग जाते हैं दस्त तो दही में इन 2 चीजों को मिलाकर खाना कर दीजिए शुरू

Loose Motions Home Remedies: गर्मी में पेट खराब होने के क्या कारण हैं और गर्मियों में दस्त लग जाए तो क्या खाने पर आराम मिलेगा जानिए यहां. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि किस तरह दही खाने पर दस्त की समस्या से छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन
गर्मी में दस्त लगने पर क्या करें?

Loose Motions Remedies: गर्मियों के मौसम में अक्सर ही दस्त की समस्या हो जाती है जिसका कारण लू लगना या फिर खाने का खराब होना भी हो सकता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो आयदिन दस्त और पेट खराब होने की समस्या से दोचार होते हैं. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि दही (Dahi) को किस तरह से खाने पर दस्त की दिक्कत बार-बार नहीं होती है. आप भी जानिए न्यूट्रिशनिस्ट का बताया नुस्खा.

यह भी पढ़ें – बलगम में खून आना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए किन कारणों से खांसते हुए दिखता है ब्लड

गर्मियों में दस्त ना लगे इसीलिए ऐसे खाएं दही

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि गर्मियों में बहुत से लोगों को दस्त की शिकायत रहती है. ऐसे में 2 चम्मच दही में 7-8 ताजा या सूखे करी पत्ते और एक चुटकीभर हल्दी मिलाकर सुबह 8 से 10 बजे के बीच में खा लें. दही को इस तरह खाने पर गर्मियों में बार-बार दस्त लगने की दिक्कत नहीं होगी और मोशन बेहतर तरह से फॉर्म होने लगेगा.

विज्ञापन

कितने दिन तक आजमाएं ये नुस्खा – इस नुस्खे को बहुत ज्यादा दिन तक नहीं आजमाना है. न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि आपको यह नुस्खा 7 से 8 दिनों तक ही आजमाना है यानी 7-8 दिन ही इस तरह दही खाएंगे तो फिर बार-बार लूज मोशंस नहीं होंगे.

गर्मियों में बार-बार क्यों लगते हैं दस्त

विज्ञापन

खाना जल्दी खराब होना – गर्मियों के मौसम में बार-बार दस्त लगने की एक बड़ी वजह है कि इस मौसम में तापमान ज्यादा होने के कारण बैक्टीरिया खाने में बहुत तेजी से पनपते हैं और थोड़ी देर में ही खाने को खराब कर देते हैं. ऐसे में खाना खाने पर पेट में संक्रमण (Stomach Infection) हो जाता है और दस्त लग जाते हैं.

खराब पानी पीना – अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में व्यक्ति को प्यास लगने पर जहां पानी मिलता है वह वहीं पानी पीना शुरू कर देता है. इससे होता यह है कि दूषित पानी पीने पर बैक्टीरिया शरीर में जाते हैं और दस्त का कारण बनते हैं.

विज्ञापन

लू लगना – गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा यानी लू (Loo) के संपर्क में आने पर मेटाबॉलिज्म और आंतों पर बुरा असर पड़ता है और दस्त लग जाते हैं. लू लगने पर उल्टी और सिर चकराने जैसी दिक्कतें भी होती हैं.

पाचन शक्ति कमजोर हो जाना – गर्मियों में पाचन क्षमता धीमी पड़ने लगती है. इसीलिए इस मौसम में ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाया जाए तो पेट बिगड़ते देर नहीं लगती.

विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी – पसीना निकलने पर शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं और पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है. इसीलिए दस्त लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें – पीरियड मिस होना ही नहीं बल्कि ये 5 संकेत भी करते हैं प्रेग्नेंसी कंफर्म, यहां जानिए Pregnancy Symptoms

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola