अलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे और सुबह 6 बजे से DMRC की एडवाइजरी लागू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. ऐसे में आज लोगों को मेट्रो में सफर करने में परेशानी आ सकती है तो लोगों से अपील है कि वे अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें.

delhi | metro stations | dmrc

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आज DMRC ने मेट्रो स्टेशन बंद रखने का ऐलान किया है. (Credit-AI)

दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, जिसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एडवाइजरी जारी की है. आज 12 अक्टूबर दिन सोमवार की सुबह 6 बजे 6 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई है और शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद ही रहेगी. आज ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. इसके चलते ही DMRC ने मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. DMRC ने देर रात सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर मेट्रो स्टेशन बंद रखने की जानकारी दी और लोगों से सहयोग करने की अपील की.

विज्ञापन

DMRC की एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी. लेकिन इन सभी 6 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा लोगों को मिली. शाम 4 बजे के बाद हालातों की समीक्षा करके आगे के लिए आदेश-निर्देश जारी किए जाएंगे. इसलिए आज घर से निकलने से पहले लोग मेट्रो स्टेशनों की स्थिति का अपडेट जरूर लें और DMRC अधिकारियों को सहयोग करें. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आज मेट्रो की बजाय अन्य ट्रांसपोर्ट सर्विस का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ