High BP Control: सेहत को दुरुस्त रखने में फल बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इनमें फाइबर और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो अलग-अलग दिक्कतों से राहत दिलाने में असरदार होती है. वहीं, ऐसा भी एक फल है जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कम करने में मदद करता है. गर्मियों में मिलने वाला यह फल (Fruit) शरीर को ताजगी और हाइड्रेशन देता है जिससे शरीर लू से बचा रहता है और व्यक्ति गर्मियों में बीमार नहीं पड़ता है. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कौन सा है यह फल जिसे खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिल सकती है. आप भी जानिए इस सेहतमंद फल के बारे में.
यह भी पढ़ें- हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं तो बैठे बैठे करें पैरों की ये एक्सरसाइज, योगा एक्सपर्ट ने बताया गठिया में मिलेगा आराम
किस फल से कम होगा हाई ब्लड प्रेशर
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के अनुसार, तरबूज (Watermelon) खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. तरबूज में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें फाइटोकेमिकल कंपाउंड्स, अमीनो एसिड्स, केरोटेनॉइड्स जैसे लाइकोपीन और लुटेन होते हैं. ऐसे में तरबूज ब्लड प्रेशर कम करने में असरदार हो सकता है. तरबूज को सादा खाया जा सकता है, सलाद में डालकर खा सकते हैं, इसका जूस बनाकर पिया जा सकता है या फिर आप तरबूज से स्मूदी बनाकर पी सकते हैं.
हाई ब्लड प्रेशर कम करने वाले फूड्स
- खानपान की ऐसी और भी चीजें हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकती हैं, जैसे चुकंदर खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने में असर दिख सकता है. इसके लिए चुकंदर का सलाद खा सकते हैं या चुकंदर का जूस पिया जा सकता है.
- डार्क चॉक्लेट में फ्लेवेनॉइड्स होते हैं. ऐसे में फ्लेवेनॉइड्स ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाते हैं. ध्यान रहे कि आप डार्क चॉक्लेट की जरूरत से ज्यादा मात्रा ना लें बल्कि इसे सीमित और हेल्दी मात्रा में ही खाएं.
- ओट्स में बीटा ग्लूकन फाइबर होता है जो दिल की सेहत को अच्छा रखने में असरदार होता है. ओट्स को खाने पर ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. नाश्ते में आप ओट्स खा सकते हैं.
- हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाती है. केल, मेथी, पालक और कोलार्ड ग्रींस ब्लड प्रेशर को कम कर सकती हैं.
- ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर कम करने में असरदार होते हैं और साथ ही गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं.
यह भी पढ़ें – छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
14 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
16 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
21 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines