मौसम बदलते ही क्यों पड़ जाते हैं बीमार? बार-बार सर्दी-जुकाम के पीछे हो सकती हैं ये वजह

Common Cold:अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह जब-जब मौसम में बदलाव होता है, वह तुरंत बीमार पड़ जाते हैं, जिस कारण उन्हें 3-4 दिनों तक सिरदर्द, जुकाम और सर्दी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं क्या हो सकता है कारण और कैसे पाएं राहत?

Common Cold Remedies

मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है बीमारी? बार-बार सर्दी-जुकाम के पीछे छिपी हैं ये वजहें

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • CDC के अनुसार, सामान्य सर्दी-जुकाम एक अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (URI) है जो कई रेस्पिरेटरी वायरस के कारण होता है.
  • कमजोर इम्यूनिटी बार-बार सर्दी-जुकाम होने का एक बड़ा कारण हो सकती है, जिसके लिए इम्यूनिटी टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण है.
  • कॉमन कोल्ड के लक्षणों में नाक बंद होना या बहना, छींक आना, गले में खराश, खांसी और थकान शामिल हैं.
  • Harvard Health Publishing के अनुसार, धूम्रपान न करना, फल-सब्जियां खाना, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं.

अच्छी सेहत की ख्वाहिश हर कोई रखता है, सभी का मन रहता है कि वह हमेशा फिट रहे, बीमारियों से दूर रहे और दवाओं पर से निर्भरता कम से कम हो. लेकिन इसके लिए लाइफस्टाइल का अच्छा होना काफी जरूरी होता है. आपने गौर किया होगा कि अक्सर लोग सेहत के मामले में इतने कमजोर होते हैं कि जब-जब मौसम में बदलाव होता है, वह सबसे पहले बीमार पड़ते हैं. यानी गर्मी की शुरुआत हो, सर्दी की शुरुआत हो, बारिश की शुरुआत हो, भीग जाए, ठंडा हवा में बाहर रहे हो, आदि बदलाव उनकी सेहत पर सीधा असर डालती है और वह कुछ दिनों के लिए सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं और बार-बार बीमार रहने से परेशान हो गए हैं, तो आइए आपको बताते हैं आपकी इस समस्या के पीछे क्या कारण है और कैसे आप इस सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन

किस कारण बार-बार हो जाते हैं सर्दी-जुकाम का शिकार

आपने गौर किया होगा कि कई लोग सेहत के मामले में इतने ज्यादा कमजोर हो जाते हैं कि हर महीने उन्हें सर्दी-जुकाम आदि जैसी समस्याओं से परेशान रहना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति बार-बार बीमार कैसे पड़ सकता है. CDC अनुसार, सामान्य सर्दी-जुकाम एक प्रकार का अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (URI) है, जो मुख्य रूप से कई रेस्पिरेटरी वायरस के कारण होता है. इसके लक्षण आमतौर पर 7-10 दिनों में ठीक हो जाते हैं, हालांकि कुछ लक्षण ज्यादा समय तक रह सकते हैं. इतना ही नहीं, कमजोर इम्यूनिटी भी एक बड़ा कारण है, जो व्यक्ति को बार-बार सर्दी-जुकाम का शिकार बना सकता है. इसलिए अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो एक बार इम्यूनिटी टेस्ट करवाना जरूरी हो जाता है, ताकि अगर इम्यूनिटी कमजोर है, तो सही कदम उठाकर इम्यूनिटी को मजबूत किया जाए, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन

कॉमन कोल्ड में कैसे दिख सकते हैं लक्षण?

कॉमन कोल्ड में सिर्फ सर्दी-जुकाम ही नहीं, बल्कि कई और भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं. NHS के अनुसार, कॉमन कॉल्ड में जो लक्षण दिखाई दे सकते हैं, इसमें शामिल हैं;

  • नाक बंद होना या बहना
  • छींक आना
  • गले में खराश
  • आवाज बैठ जाना
  • खांसी
  • थकान और अस्वस्थ महसूस करना

आपको ये लक्षण महसूस हो सकते हैं;

विज्ञापन
  • तेज बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • खाना खाते वक्त स्वाद का पता न चलना
  • कान और चेहरे पर दबाव महसूस होना

इतना ही नहीं, छोटे बच्चों में सर्दी के लक्षण लंबे समय तक रह सकते हैं. समस्या के कारण वह पहले से ज्यादा चिड़चिड़े रह सकते हैं, उल्टी जैसा महसूस कर सकते हैं, इसलिए बेहतर रहेगा कि इन समस्याओं से राहत पाने के लिए डॉक्टर से सलाह लें.

कॉमन कोल्ड से राहत पाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?

कॉमन कोल्ड की समस्या में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है और उनके द्वारा बताई गई दवाओं को नियमित रूप से लेना भी जरूरी है. लेकिन इसी के साथ-साथ कुछ आदतों को अपनाया जाए, तो जल्दी राहत मिल सकती है. NHS के अनुसार, खूब आराम करें, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिए, पौष्टिक भोजन खाएं (छोटे बच्चों में कुछ दिनों के लिए भूख कम हो जाना आम बात है), गले की खराश से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करें (यह बच्चों के लिए नहीं है), गले की खराश से आराम पाने के लिए गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं, बंद नाक खोलने के लिए भाप लें. इन छोटे-मोटे टिप्स को अपनाकर आप काफी हद तक इन समस्याओं से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

कैसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी?

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर हम कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं, ताकि बार-बार बीमारी पड़ने की समस्या से राहत मिल सके. Harvard Health Publishing के अनुसार, कुछ आसान आदतों को अपनाया जाए, तो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

  • धूम्रपान न करें.
  • अपने खान-पान में फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करें.
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
  • अपना वजन हेल्दी बनाए रखें.
  • शराब पीने से बचे
  • पर्याप्त नींद लें.
  • संक्रमण से बचने के उपाय अपनाएं, जैसे कि बार-बार हाथ धोना और मांस को अच्छी तरह पकाकर खाना.
  • तनाव को कम करने की कोशिश करें.
  • सभी जरूरी टीके (vaccines) समय पर लगवाएं. टीके आपके इम्यून सिस्टम को इस तरह तैयार करते हैं कि वह शरीर में संक्रमण फैलने से पहले ही उससे लड़ सके.

यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 6 स्टेप्स, बिना जल्दबाजी ऐसे मिल सकता है हेल्दी वेट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: NHS, CDC, HARVARD HEALTH PUBLISHING

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ