Heart Attack Causes: हार्ट अटैक किसी को भी आ सकता है लेकिन पुरुषों को महिलाओं की तुलना में इसका रिस्क ज्यादा होता है। इस मेडिकल कंडिशन से खुद को बचाने के लिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं। हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो अचानक हो सकती है। हालांकि, इससे पहले शरीर पर कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें अगर समय रहते पहचाना जाए, तो इससे बचाव किया जा सकता है। हम आपको डॉक्टर कार्तिक भोसले द्वारा बताए गए कुछ हार्ट अटैक के संकेत बता रहे हैं, जिन्हें हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए।
हार्ट अटैक के ये 5 संकेत गंभीर
1. सीने में दर्द या दबाव
हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत छाती में दर्द या दबाव का महसूस करना है। यह दर्द अचानक या धीरे-धीरे शुरू होता है और यह छाती के बीच महसूस होता है, जो गर्दन, कंधे, पीठ, या हाथों में भी फैल सकता है।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
2. असामान्य थकान
यदि आप बिना किसी कारण के ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह हार्ट अटैक का संकेत होता है। शरीर अगर स्वस्थ और फिट है तो आपको थकान नहीं महसूस होनी चाहिए लेकिन बहुत ज्यादा थकावट आना सही नहीं है।
3. सांस लेने में कठिनाई
अगर आपको सांस फूलने या सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है, तो यह भी एक गंभीर संकेत हो सकता है। यह तब होता है जब दिल अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता और बॉडी को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।
4. मतली या उल्टी
कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले मतली या उल्टी जैसा भी महसूस होता है। यह संकेत कभी-कभी दर्द के साथ हो सकता है और पेट में भारीपन या फिर गैस जैसा महसूस हो सकता है। महिलाओं में यह लक्षण आमतौर पर अधिक होते हैं।
5. अत्यधिक पसीना आना
अगर आपको बहुत अधिक पसीना आ रहा है भले ही आपका शरीर थका हुआ नहीं है तो यह गंभीर है। खासतौर पर ठंडा पसीना आना सीधा-सीधा हार्ट अटैक का संकेत होता है।
क्या करें?
कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने के लिए खान-पान सही रखें।
व्यायाम करें ताकि शरीर एक्टिवेट रहें।
तनाव और स्ट्रेस कम करें।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
4 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
6 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
9 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
13 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines