जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का बड़ा दावा- 'इसे तोड़ना मत'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने यानी ‘एनर्जी सीजफायर’ के लिए सहमत हो गए हैं. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दोनों पक्षों से इसे न तोड़ने की सख्त अपील की है. हालांकि, इस समझौते को लेकर अभी मॉस्को या कीव की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Donald Trump, Russia Ukraine War, Energy Ceasefire, Volodymyr Zelensky, Vladimir Putin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने यानी 'एनर्जी सीजफायर' के लिए सहमत हो गए हैं. Credit: ANI

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है. ट्रंप का कहना है कि दोनों देश एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने यानी ‘एनर्जी सीजफायर’ के लिए राजी हो गए हैं. इस समझौते की जानकारी देते हुए ट्रंप ने दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी है कि वे इसे किसी भी हाल में न तोड़ें. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में तत्काल प्रभाव से एक ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू हो गया है. दोनों पक्ष इसके लिए सहमत हो गए हैं. इसे तोड़ना मत! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि युद्ध के दौरान दोनों देश एक-दूसरे के बिजली घरों, ग्रिडों और तेल डिपो को निशाना बनाना बंद कर देंगे, जिससे सर्दियों के मौसम में आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.

रूस और यूक्रेन की तरफ से पुष्टि बाकी

हालांकि, ट्रंप के इस बड़े ऐलान के बावजूद अभी तक मॉस्को (रूस) या कीव (यूक्रेन) की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है. स्वतंत्र रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों देशों ने किन शर्तों पर सहमति जताई है.

विज्ञापन

एक दिन पहले जेलेंस्की पर साधा था निशाना

ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब महज एक दिन पहले उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की आलोचना की थी. ट्रंप ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन द्वारा रूसी डीजल संयंत्रों पर किए जा रहे हमलों की वजह से दुनिया भर में ईंधन की किल्लत बढ़ रही है. गौरतलब है कि जंग की शुरुआत से ही दोनों देश रणनीतिक रूप से एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहे हैं, जिससे दोनों तरफ भारी नुकसान हुआ है. अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुतिन और जेलेंस्की ट्रंप के इस सीजफायर की पुष्टि करते हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ