JioHotstar पर छाई ‘अली बाबा और 40 भूत’, हंसी के साथ हर एपिसोड में मिलेगा डर और सस्पेंस

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई  है, इस सीरीज का हर एपिसोड काफी सस्पेंस, रहस्य और कॉमेडी से भरा हुआ है.

Ali Baba Aur 40 Bhoot series
1 / 5
JioHotstar पर छाई ‘अली बाबा और 40 भूत’ सीरीज (PIC-JioHotstar, Youtube)

आपके पास भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आप भी हाल ही में रिलीज हुई नई हॉरर-कॉमेडी सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह वेब सीरीज पिछले 28 दिनों से ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं. हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' (Ali Baba Aur 40 Bhoot) है. इस वेब सीरीज का हर शुक्रवार एक एपिसोड जारी किया जाता है. इस सीरीज ने 'खतरों के खिलाड़ी' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शौज को भी पीछे छोड़ दिया है.  

विज्ञापन

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज2 / 5

'अली बाबा और 40 भूत' (Ali Baba Aur 40 Bhoot) वेब सीरीज का निर्देशन भुवनेश श्रीवास्तव ने किया है. यह वेब सीरीज का 11 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर जारी की गई थी. यह सीरीज रिलीज के बाद से ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है इस सीरीज को देखने में आपको हंसी के साथ-साथ डर भी लगने वाला है.

विज्ञापन

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज कहां देखें?

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज कहां देखें?3 / 5

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, उसमें 40 एपिसोड है. हालांकि, अभी तक इस वेब सीरीज के 20 एपिसोड जारी किए गए हैं, जिसे दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं. इस सीरीज में आशा नेगी 'अलीशा निगम' ने एक 'घोस्ट हंटर' का किरदार निभाया है, जो अपने गायब आर्कियोलॉजिस्ट पिता की खोज में गांव वापस लौटती है.

कैसी है 'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज

कैसी है 'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज4 / 5

आपको बता दें कि जब आशा नेगी 'अलीशा निगम' पिता की खोज में गांव पहुंचती है, जो उनका समान 1 या 2 नहीं बल्कि 40 भूतों से होता है, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ मजा भी आने वाला है.  इस सीरीज में आशा नेगी के साथ रमनदीप यादव और विशाल वशिष्ठ अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज कहानी

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज कहानी5 / 5

अगर आपको हॉरर-कॉमेडी-मिस्ट्री सीरीज देखना पसंद है, तो आप इसे देखने का प्लान बना सकते हैं. सीरीज की लीड एक्ट्रेस आशा नेगी पॉपुलर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. सीरीज Ali Baba Aur 40 Bhoot को आईएमडीबी पर 5.7 की रेटिंग देखने को मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन