पंजाब में बड़ी वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी से घर लौटते समय बदमाशों ने घेरा

पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात ASI इकबाल सिंह की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे एएसआई को नौशहरा-लोहका रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है.

Punjab Crime News, ASI Iqbal Singh Murder, Ferozepur Counter Intelligence

पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात ASI इकबाल सिंह की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. Credit-: X ( @bsmajithia )

पंजाब में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने काउंटर इंटेलिजेंस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात रविवार देर शाम उस समय हुई, जब फिरोजपुर में तैनात एएसआई इकबाल सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक, इकबाल सिंह तरनतारन के रहने वाले थे और फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस विंग में सेवाएं दे रहे थे. रविवार शाम करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर की ओर निकले थे. जब वह नौशहरा से लोहका रोड पर स्थित पटवारखाने के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां लगते ही इकबाल सिंह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे.

इलाके में हड़कंप, पुलिस ने सील किया इलाका

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने बताया कि वारदात वाली जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संभावित रास्तों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके भागने के रूट को ट्रैक किया जा सके. ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी की इस तरह हत्या किए जाने के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ