ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च, CJI को सौंपेंगे ज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को भी इंडिया गठबंधन के सांसदों का हल्ला बोल जारी रहेगा. विपक्षी सांसद इंडिया गेट पर इकट्ठा होंगे और शाम 4 बजे के बाद सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे.

opposition march

विपक्षी सांसद कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. (Photo: ANI)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को भी इंडिया गठबंधन के सांसदों का हल्ला बोल जारी रहेगा. विपक्षी सांसद इंडिया गेट पर इकट्ठा होंगे और शाम 4 बजे के बाद सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. वो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(CJI) सूर्यकांत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे. खास बात ये है कि इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल रहेंगे, जो पिछली 2 रैलियों से गायब थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन सोमवार को ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकलेगा और CJI सूर्यकांत को ज्ञापन सौंप कर हस्तक्षेप की मांग करेगा. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद, नेता, कार्यकर्ता और लोकतंत्र की चिंता करने वाले नागरिक इस मार्च में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, ”इस दौरान वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर उनसे हस्तक्षेप की मांग करेगा.” कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के अस्तित्व को लेकर परेशान सभी भारतीयों को इस विरोध मार्च में शामिल होना चाहिए.

राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो

कांग्रेस सांसद ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील की है कि वो इस मार्च से जुड़ें. राहुल गांधी ने कहा- ”कल, 12 अक्टूबर को हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे. देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे. हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे. हमारी मांग है – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते. इन्हें पीछे हटना ही होगा.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ