सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा

भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा हो गए, जिनमें से करीब 10 भारतीय हैं.

Saudi Arabia Attack

MEA ने सऊदी अरब में भारतीयों पर हुए हमले की निंदा की. (Photo: ANI)

भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा हो गए, जिनमें से करीब 10 भारतीय हैं. शनिवार को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ ये हमला पिछले हफ्ते एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों में से एक था.

विज्ञापन

12 लोगों की मौत

हूतियों के हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई, जिनमें चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी नागरिक, एक फिलिस्तीनी, एक अमेरिकी नागरिक, एक मिस्र का नागरिक, एक जॉर्डन का नागरिक, एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक शामिल थे. रियाद में भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि रियाद हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की आज दुर्भाग्य से मौत हो गई. दूतावास ने कहा, ”हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम परिवार के संपर्क में हैं और शव को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव मदद देंगे.”

विज्ञापन

MEA ने जारी की एडवाइजरी

एक दूसरी पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि वो रियाद एयरपोर्ट पर हुए कायराना हमले पर नजर रखे हुए है और घायल भारतीय नागरिकों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए, भारत ने रविवार को कहा कि खाड़ी देश में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार होने वाले हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. MEA ने कहा, ”हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ उनकी संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुटता से खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी.” सुरक्षा हालात को देखते हुए, भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक एडवाइज़री जारी की. इसमें सऊदी अरब में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने, जरूरत पड़ने पर घर के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ