Diabetes Symptoms: डायबिटीज होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर इसके अलग-अलग लक्षण नजर आने लगते हैं. इससे शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी ऐसे संकेत दिखने लगते हैं जिन्हें इग्नोर किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है. इसी बारे में बताते हुए वेस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण त्वचा पर कैसे नजर आते हैं. डॉक्टर का कहना है कि अक्सर ही त्वचा पर दिखने वाले डायबिटीज के लक्षणों (Diabetes Ke Lakshan) को लोग त्वचा की दिक्कत समझने की गलती करने लगते हैं. इससे होता यह है कि दिक्कत बढ़ती जाती है, जबकि अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज में मदद मिलती है. ऐसे में आप भी जानिए डॉक्टर त्वचा पर दिखने वाले डायबिटीज के किन लक्षणों की बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Foods to Lower Uric Acid: यूरिक एसिड कम करने के लिए खाएं ये 8 फूड्स, शरीर से निकल जाएगा बाहर
त्वचा पर दिखते हैं डायबिटीज के ये 2 लक्षण
गर्दन पर काले निशान – डॉक्टर ने बताया कि गर्दन पर काले निशान या पैचेस दिखने लगे हैं और रगड़ने पर भी ये साफ नहीं हो रहे हैं तो यह मैल नहीं है. मेडिकल टर्म में इसे एकेंथोसिस निग्रिकेंस कहते हैं. यह गंदगी नहीं बल्कि हाई इंसुलिन लेवल का संकेत है. आपका ब्लड शुगर नॉर्मल हो सकता है लेकिन आपके फास्टिंग इंसुलिन लेवल्स हाई होते हैं.
छोटे मस्से नजर आना – अगर आपकी त्वचा पर, खासतौर से गर्दन या गले के पास, छोटे मस्से नजर आने लगे हैं तो यह भी हाई शुगर का संकेत हो सकते हैं.
डॉक्टर बताते हैं कि त्वचा पर दिखने वाले ये दोनों ही निशान इस बात का संकेत है कि आपके शरीर की सेल्स तेजी से बढ़ने लगी हैं और इसकी वजह हाई शुगर और इंसुलिन है. ऐसे में इंसुलिन और शुगर को कम करने पर ध्यान देना जरूरी होता है.
ये दिक्कतें भी डायबिटीज का लक्षण हो सकती हैं
- बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. बार-बार पेशाब आने का मतलब है कि आपकी किडनी एक्सेस शुगर को शरीर से निकालने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत कर रही है.
- बार-बार प्यास लगना भी डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में शामिल है. पेशाब करते रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इस कमी की भरपाई के लिए ही बार-बार प्यास लगने लगती है.
- आंखों की दिक्कतें होना भी आम हो जाता है. धुंधला नजर आने लगता है या आंखों पर दबाव महसूस होता है.
- डायबिटीज में बिना वजह वजन कम होने की दिक्कत आने लगती है. यह इसलिए होता है क्योंकि शरीर मसल और फैट को बर्न करने लगता है.
- चोट लगने पर जल्दी नहीं भरती है. खासकर अगर चोट पैर पर लगी हो तो जल्दी ठीक नहीं होती है.
- हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होने की दिक्कत भी हो सकती है. पैरों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.
- हर समय थकान महसूस होती है और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है.
यह भी पढ़ें – Oral Cancer Signs: मुंह का छाला कब बन सकता है कैंसर? ओनकोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताए मुंह के कैंसर के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
18 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
20 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
21 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
22 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines