Gangotri Highway Accident : उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत

उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी धर्मकुंड के पास एक कार बेकाबू होकर सीधे नदी में जा गिरी. हादसे में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है. जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

Uttarkashi Road Accident, Gangotri Highway Accident, Uttarakhand News, Uttarkashi Car Accident, Innova Falls Into River

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए सीधे नदी में जा समाई. इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई है. Credit: AI

Gangotri Highway Accident : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. डबरानी की ओर जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर सीधे नदी में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि वाहन में अन्य लोग भी सवार थे, जिनकी तलाश के लिए तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना गंगनानी धर्मकुंड से लगभग 20 मीटर आगे हुई. गाड़ी की रफ्तार अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे नदी में समा गई. हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर राहत और बचाव दलों को तुरंत रवाना किया गया.

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत एक्शन में

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, गंगानी पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत एक्शन में आई. आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत और स्थानीय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नदी के दुर्गम इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल एक यात्री को नदी से बाहर निकाला गया और सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार दो अन्य लोग नदी के तेज बहाव में बह गए हैं और लापता हैं. राहत और बचाव दल द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए नदी के आसपास सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी किनारे से चार व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं. वहीं, जल पुलिस और गोताखोर नदी के तेज बहाव के बावजूद अन्य संभावित सवारियों को तलाशने में जुटे हुए हैं.

प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है. मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए. आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि यदि कोई जीवित मिले तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया जा सके. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ