'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए': SC-ST की आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Verdict: लोकसभा और विधानसभा की SC-ST आरक्षित सीटों पर रोटेशन लागू करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है. चीफ जस्टिस ने तंज कसते हुए कहा कि यह काम अदालत का नहीं, बल्कि संसद का है. यूपी के कादीपुर सीट से जुड़ी इस याचिका पर अदालत ने साफ किया कि नियम बदलना जनप्रतिनिधियों का अधिकार क्षेत्र है.

SC ST Reserved Seats, Supreme Court Verdict, Seat Rotation Plea, Kadipur Assembly Constituency, Delimitation Act

लोकसभा और विधानसभा की SC-ST आरक्षित सीटों पर रोटेशन लागू करने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है. credit: ANI

Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा और विधानसभा की अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों पर रोटेशन व्यवस्था लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने साफ शब्दों में कहा कि यह काम न्यायपालिका का नहीं, बल्कि संसद का है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “आपने गलत नंबर मिला दिया है. यह मांग आपको संसद के सामने उठानी चाहिए. यह विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी का अच्छा दौर है, आप जनप्रतिनिधियों के पास जाएं और समर्थन जुटाएं.”

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ