Kidney Health: रोज पानी पीते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? किडनी हो सकती है खराब
Kidney Health Tips: सिर्फ पानी पीना काफी नहीं है, क्योंकि नेशनल किडनी फाउंडेशन का कहना है कि कई बार पानी की मात्रा और क्वालिटी हेल्थ को काफी इफेक्ट करती है. इसलिए जरूरत के हिसाब से पानी पीना बहुत जरूरी है.

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि किडनी से खून छानकर यूरिन के जरिए बाहर निकालने में भी मदद करता है. यही वजह है कि अच्छी सेहत के लिए सही मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने से जुड़ी कुछ गलत आदतें आपकी किडनी की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? कई लोग दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं तो कुछ लोग बिना जरूरत के जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगते हैं. इसके अलावा, प्यास लगने पर भी पानी न पीना और गर्मी या एक्सरसाइज के दौरान शरीर में पानी की कमी होने देना भी परेशानी बढ़ा सकता है. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि 90 प्रतिशत लोग अनजाने में ऐसी आदतें रिपीट करते हैं, जो उनकी किडनी पर खराब असर डाल रही होती हैं. ये आदतें कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
दिनभर बहुत कम पानी पीना
2 / 7कई लोग काम की व्यस्तता या दूसरी वजहों से पानी नहीं पीते. इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकता है. जब शरीर में पानी कम होता है तो किडनी के लिए खून से बेकार चीजों को फिल्टर करना मुश्किल हो सकता है. लंबे समय तक गंभीर डिहाइड्रेशन रहने से किडनी को काफी नुकसान हो सकता है. इसे भी पढ़ें- दिवाली पर घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, इमरजेंसी में यहां-वहां भागने की नहीं पड़ेगी जरूरत
जरूरत से ज्यादा पानी पीना
3 / 7कुछ लोगों को लगता है कि जितना ज्यादा पानी पिएंगे, किडनी उतनी ही अच्छी तरह साफ होगी लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कम समय में बहुत ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम का स्तर कम हो सकता है और हाइपोनेट्रेमिया जैसी बीमारी हो सकती है. 69
प्यास लगने पर भी पानी न पीना
4 / 7कई बार लोग काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि प्यास लगने के बावजूद पानी पीना भूल जाते हैं. ऐसा बार-बार होने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. प्यास लगना शरीर का एक संकेत है जो यह बताता है कि शरीर को पानी की जरूरत है.
गर्मी और एक्सरसाइज के दौरान पानी की कमी होने देना
5 / 7गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से काफी मात्रा में पानी बाहर निकलता है. इसी तरह, लंबे समय तक एक्सरसाइज करने पर भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है. अगर इस कमी को समय पर पूरा नहीं किया जाता तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है.
एक साथ बहुत सारा पानी पीना
6 / 7कुछ लोग दिनभर पानी पीना भूल जाते हैं और फिर एक ही बार में कई गिलास पानी पी लेते हैं. यह आदत सही नहीं है और कम समय में बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर के सोडियम संतुलन पर असर पड़ सकता है. बेहतर है कि आप थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं और शरीर को पानी की कमी से बचाएं.
सिर्फ 8 गिलास पानी पीने के नियम फॉलो करना
7 / 7अक्सर कहा जाता है कि हर इंसान को रोजाना 8 गिलास पानी पीना चाहिए. हालांकि, यह कोई सख्त नियम नहीं है और हर इंसान की पानी की जरूरत अलग होती है. आपकी उम्र, वजन, मौसम और हेल्थ इश्यू की वजह से बदल सकती है. इसे भी पढ़ें- फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, गिरते AQI में इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल