Ramayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने फैंस का जीता दिल

Sunny Deol as Hanuman in Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो गई है. फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन भी खूब वायरल हो रहा है. इसमें सनी देओल ‘हनुमान’ के रूप में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस सीन को देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

ramayana sunny deol as hanuman

'रामायण' के पोस्ट क्रेडिट में छाए सनी देओल (Pic Credit- Screengrab)

Sunny Deol as Hanuman in Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा था. वहीं फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म में ‘राम’ का किरदार जहां रणबीर कपूर निभा रहे हैं तो वहीं ‘सीता’ का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है. अब सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन छाया हुआ है. ये तो सभी को पता है कि फिल्म में ‘हनुमान’ का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं. वहीं अब पोस्ट क्रेडिट सीन में सनी देओल ‘हनुमान’ बनकर छाते हुए नजर आए. फैंस को सनी देओल का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इससे फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

विज्ञापन

‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में ‘हनुमान’ की बैक साइड देखने को मिल रही है. वहीं फिल्म के इस पोस्ट क्रेडिट सीन को देखते ही हर किसी की एक्साइटमेंट तेज हो गई. हालांकि फिल्म में सिर्फ ‘हनुमान’ की एक ही झलक देखने को मिलती है. फिल्म के पार्ट 2 ‘हनुमान’ के सीन्स को दिखाया जाएगा. फिल्म में ‘हनुमान’ का किरदार सनी देओल ने बखूबी निभाया है. फैंस का उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

दूसरे पार्ट में होगी ‘हनुमान’ की एंट्री

दरअसल फिल्म के पहले पार्ट में ‘सीता’ के अपहरण तक की कहानी को दिखाया गया है. इसके बाद की कहानी पार्ट 2 में देखने को मिलेगी. वहीं रामायण के अनुसार ‘हनुमान’ की एंट्री सीता हरण के बाद देखने को मिलती है. वहीं अब फिल्म में अब ‘हनुमान’ की झलक देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. इस फिल्म में ‘राम’ बनकर रणबीर कपूर छा गए हैं और उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ ही कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ