India New Visa Rules 2026: भारत का वीजा सिस्टम होगा बेहद आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट; जानें नए नियम

Ministry of Home Affairs India Visa Rules Simplified: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय वीजा प्रणाली को आसान बनाते हुए वीजा कैटेगरीज 13 से घटाकर 9 कर दी हैं और आवेदन फॉर्म के 70% फील्ड्स हटा दिए हैं. पूरी रिपोर्ट हिंदी में पढ़ें.

India New Visa Rules 2026

2025 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा घटकर करीब 91.5 लाख पर आ गया. (Photo - AI)

भारत की खूबसूरती देखने और यहां घूमने का सपना देखने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) भारत के वीजा सिस्टम को बेहद सरल, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है. वीजा नियमावली 2019 की समीक्षा के बाद सरकार ने वीजा की कैटेगरी को सीमित करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने के झंझट को लगभग खत्म करने का मन बना लिया है. नए बदलावों के तहत अब वीजा आवेदन फॉर्म से गैर-जरूरी और बार-बार पूछे जाने वाले 70% तक खानों (Fields) को हटा दिया जाएगा. जान‍िये गृह मंत्रालय के इस फैसले से वीजा सिस्टम में क्या-क्या बदलने वाला है और पर्यटन उद्योग पर इसका क्या सकारात्मक असर पड़ेगा.

विज्ञापन

वीजा कैटेगरीज में होगी भारी कटौती

अब तक विदेशी नागरिकों को भारत का वीजा लेने के लिए कई तरह की पेचीदा श्रेणियों से गुजरना पड़ता था. सरकार ने अब इन्हें तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है. मुख्य वीजा कैटेगरीज की संख्या को 13 से घटाकर 9 कर दिया जाएगा. वहीं, उप-श्रेणियों की संख्या को 49 से सीधे घटाकर 23 कर दिया जाएगा. इस कटौती से आवेदकों को यह चुनने में आसानी होगी कि उन्हें किस मकसद के लिए कौन सा वीजा अप्लाई करना है, जिससे भ्रम की स्थिति पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

फॉर्म भरने का झंझट 70% तक खत्म
वीजा अप्लाई करते समय सबसे ज्यादा परेशानी लंबे-चौड़े फॉर्म को भरने में आती थी. सरकार ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने का प्लान बनाया है. वीजा एप्लीकेशन फॉर्म में मौजूद 70 प्रतिशत ऐसे खानों (Fields) को हटा दिया जाएगा जो एक-दूसरे से मिलती-जुलती, दोहराव वाली या गैर-जरूरी जानकारियां मांगते थे. अब विदेशी पर्यटक बहुत ही कम समय और आसानी से अपना वीजा फॉर्म भर सकेंगे.

क्यों पड़ी सरकार को इस बड़े बदलाव की जरूरत?
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या अभी भी कोरोना महामारी से पहले वाले स्तर तक नहीं पहुंच पाई है:

विज्ञापन

2019 (महामारी से पहले): 1.09 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए थे.
2024: यह संख्या घटकर 99.5 लाख रही.
2025: भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा घटकर करीब 91.5 लाख पर आ गया.

पर्यटन उद्योग लंबे समय से मांग कर रहा था कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भारत आना आसान बनाया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने यह बड़ा रिफॉर्म किया है.

विज्ञापन

टूरिज्म इंडस्ट्री की अन्य बड़ी मांगें

  • वीजा नियमों को आसान बनाने के साथ-साथ पर्यटन उद्योग ने सरकार से कुछ और राहत देने की सिफारिश की है, जैसे सभी देशों के नागरिकों को यात्रा से 120 दिन पहले ई-वीजा (e-Visa) आवेदन की सुविधा दी जाए.
  • वीजा आवेदन फॉर्म को स्पेनिश, जर्मन, इतालवी और अन्य प्रमुख विदेशी भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाए.
  • चीनी नागरिकों के लिए भी ई-वीजा सुविधा फिर से सुचारू की जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ