Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

सुबह उठते ही दिखें ये 4 संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का हो सकता है खतरा

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है. आज के वक्त में लोगों के बीच किडनी से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही है, जिसमें से एक किडनी डैमेज की है. इस स्थिति में शरीर सुबह के वक्त कुछ ऐसे संकेत देते हैं, जिसको वक्त रहते समझ लिया जाए, तो आपकी जान बचाई जा सकती है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 8, 2026 07:53
Kidney Damage Symptoms In Morning
किडनी डैमेज होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? (Image: AI)

Kidney Damage Symptoms: आज के समय में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और कम पानी पीने जैसी आदतें किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर कई छोटे-छोटे संकेतों के जरिए हमें चेतावनी देने लगता है. अक्सर लोग इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है. खासतौर पर सुबह के समय शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण किडनी की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो किडनी डैमेज जैसी गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं सुबह के समय दिखाई देने वाले ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें

---विज्ञापन---

चेहरे और आंखों के आसपास सूजन दिखाई देना

अगर सुबह उठने के बाद चेहरे पर या आंखों के आसपास सूजन नजर आती है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. किडनी का मुख्य काम शरीर में मौजूद अतिरिक्त नमक और पानी को यूरिन के जरिए बाहर निकालना होता है. ऐसे में जब किडनी ठीक से इन्हें फिल्टर नहीं कर पाती, तो शरीर में पानी और सोडियम जमा होने लगता है, जिस कारण चेहरे और आंखों के आसपास सूजन दिखाई दे सकती है.

---विज्ञापन---

यूरिन में झाग बनना

सुबह के समय पहली बार यूरिन करते वक्त अगर उसमें ज्यादा झाग दिखाई देता है, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है. सामान्य तौर पर यूरिन साफ और हल्का होता है, लेकिन अगर उसमें झाग बनता है और वह जल्दी खत्म नहीं होता, तो इसका मतलब हो सकता है कि यूरिन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ गई है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है.

मुंह से तेज दुर्गंध आना भी हो सकता है कारण

सुबह उठते ही मुंह से तेज और असामान्य बदबू आना भी किडनी की खराब सेहत का संकेत हो सकता है. जब किडनी खून में मौजूद वेस्ट प्रोडक्ट्स को सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती, तो शरीर में यूरिया का स्तर बढ़ने लगता है. बाद में यह यूरिया शरीर में टूटकर अमोनिया जैसी गैस बनाता है, जो सांस के जरिए बाहर निकलती है. इसी कारण सांसों में अजीब सी दुर्गंध महसूस होती है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है वरना स्थिति बिगड़ सकती है.

त्वचा का रूखा होना और खुजली महसूस होना

अगर सुबह उठते ही त्वचा में ज्यादा रूखापन या लगातार खुजली महसूस होती है, तो यह भी किडनी से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है. किडनी शरीर में मिनरल्स और टॉक्सिन्स का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो खून में फॉस्फोरस और अन्य टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिस कारण त्वचा में खुजली, जलन और रूखापन महसूस हो सकता है. अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: आज महिला दिवस को बनाएं खास, पत्नी और बहन के लिए तैयार करें ये टेस्टी डिश

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 07:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.