महिलाओं को चुपचाप अपना शिकार बना रही टीबी! ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि महिलाओं के बीच तेजी से टीबी की बीमारी फैल रही है. इसके शुरुआती लक्षण अक्सर लोगों को नजर नहीं आते, जिस कारण वह उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. यही गलती आगे जाकर उनकी सेहत को बिगाड़ देती है.

tuberculosis in women,

महिलाएं क्यों हो रही हैं टीबी की शिकार?

आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को पीछे रख देती हैं. हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन कई बार यही लक्षण टीबी जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. टीबी एक संक्रामक बैक्टीरियल बीमारी है, जो हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचती है. संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से इसके बैक्टीरिया फैल सकते हैं. समय पर जांच और इलाज मिलने पर यह पूरी तरह ठीक हो सकती है, लेकिन लापरवाही इसे खतरनाक बना सकती है. हालांकि, इस स्टोरी में हम कुछ ऐसी बातों पर ध्यान देंगे, जो बताती है कि महिलाओं के बीच ये बीमारी क्यों तेजी से फैल रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में अलग तरह से दिख सकता है टीबी का असर

स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं में टीबी सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार प्रजनन अंगों को भी प्रभावित कर सकती है, जिसे फीमेल जेनिटल टीबी कहा जाता है. इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके लक्षण साफ दिखाई नहीं देते. कई बार महिलाओं को लंबे समय तक इसका पता ही नहीं चलता. जब तक जांच होती है, तब तक यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी होती है, जिससे आगे चलकर गर्भधारण में भी परेशानी आ सकती है.

किन अंगों पर पड़ता है असर?

विज्ञापन

महिलाओं में यह संक्रमण शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है:

  • फेलोपियन ट्यूब, जिससे गर्भधारण में समस्या आ सकती है.
  • गर्भाशय, जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं.
  • ओवरी, जिससे हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है.
  • सर्विक्स, जहां संक्रमण लंबे समय तक छिपा रह सकता है.
  • इसके अलावा पेल्विक दर्द, असामान्य ब्लीडिंग और सफेद पानी जैसी समस्याएं भी इसके संकेत हो सकते हैं.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें वरना होगी दिक्कत

विज्ञापन

टीबी के कुछ सामान्य संकेत जैसे लगातार बुखार, रात में पसीना, अचानक वजन घटना और भूख कम लगना भी दिखाई दे सकते हैं. कमजोर इम्यूनिटी, कुपोषण, डायबिटीज या भीड़भाड़ वाली जगहों में रहने से इसका खतरा बढ़ सकता है. अच्छी बात यह है कि सही दवाओं और पूरा इलाज करने से टीबी ठीक हो सकती है. इसलिए अगर लंबे समय तक ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है, ताकि बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही रोका जा सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ