महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण और बचने के आसान उपाय

अक्सर महिलाओं का सवाल रहता है कि हमें बार-बार यूरीन इन्फेक्शन क्यों हो जाता है, क्या वह किसी बीमारी का शिकार है या कुछ और ही वजह है? आइए जानते हैं इस समस्या के पीछे की वजह और बचाव का आसान तरीका

UTI infection in women

बार-बार यूरीन इन्फेक्शन की वजह. (Image: AI)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती हैं. ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां आदि के कारण वह ऐसी छोटी व आम आदतों का शिकार हो जाती हैं, जो आगे चलकर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) जैसी समस्या का कारण बन सकती हैं. बार-बार होने वाला UTI न सिर्फ शारीरिक असहजता पैदा करता है बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर डालता है. इसलिए ये जानना जरूरी है कि आखिर महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों हो जाता है और कैसे वह इससे बचाव कर सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार UTI होने की वजह क्या है?

महिलाओं में बार-बार UTI होने का एक प्रमुख कारण शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की कमी होना है. जब वजाइना और यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं तो हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कम पानी पीना, बार-बार पेशाब रोकना, टॉयलेट हाइजीन की अनदेखी और कमजोर इम्यूनिटी भी इस समस्या का कारण बन सकती है. कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव या एंटीबायोटिक दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से भी बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए शरीर के प्राकृतिक बैलेंस को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कई मामलों में अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो संक्रमण किडनी तक पहुंच सकता है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है. इसलिए समय रहते इसके कारणों को समझना और सही बचाव अपनाना बहुत जरूरी है.

प्रोबायोटिक्स कैसे करते हैं UTI से सुरक्षा?

विज्ञापन

प्रोबायोटिक्स ऐसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर में माइक्रोबायोटा का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. ये बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट की अंदरूनी परत को मजबूत बनाते हैं, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते. साथ ही प्रोबायोटिक्स सूजन को कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं. नियमित रूप से दही, छाछ, और अन्य फर्मेंटेड फूड खाने से शरीर को प्राकृतिक रूप से ये गुड बैक्टीरिया मिलते हैं. इससे यूरिन इन्फेक्शन के कारण होने वाली जलन, दर्द और बार-बार संक्रमण होने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

UTI से बचने के आसान और जरूरी उपाय

विज्ञापन

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाना बहुत फायदेमंद हो सकता है:

  • भरपूर पानी पिएं: दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन और बैक्टीरिया यूरिन के जरिए बाहर निकलते रहते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है.
  • सफाई का रखें खास ध्यान: पर्सनल हाइजीन बनाए रखें और खासकर पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई में लापरवाही न करें.
  • पेशाब रोककर न रखें: लंबे समय तक यूरिन रोकना बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बन सकता है.
  • प्रोबायोटिक फूड को डाइट में शामिल करें: दही, छाछ और अन्य फर्मेंटेड चीजें खाने से शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, अगर आर बार-बार इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं, तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें.
  • इम्यूनिटी मजबूत रखें: हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल में छेद कैसे हो जाता है? जानिए इस गंभीर समस्या के शुरुआती लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ