अमेरिका में फिर बढ़े कोरोना के मामले! क्या भारत पर भी मंडरा रहा खतरा? जानिए नया वैरिएंट कितना खतरनाक

बीते कुछ दिनों से देश में अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर चर्चा तेज होती दिखाई दे रही है, जिससे लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है. आइए जानते हैं क्या भारत में भी इसका खतरा मंडरा रहा है और क्या ये नया वैरिएंट बहुत खतरनाक है?

Covid 19

कोरोना क्या दोबारा कर रहा वापसी?

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार वायरस का एक नया वैरिएंट BA.3.2 पाया गया है, जो कुछ हद तक शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से बच निकलने की क्षमता रखता है. इसे लेकर भारत में भी लोगों के बीच डर देखने को मिल रहा है और कई लोग इस वायरस को लेकर चर्चा कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या भारत में भी इसका खतरा बढ़ रहा है, क्या हमे भी डरना चाहिए? आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते करोना के बीच भारत पर कितना बढ़ा खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं है. इसकी बड़ी वजह यह है कि अब ज्यादातर लोग वैक्सीन ले चुके हैं या पहले संक्रमण से गुजर चुके हैं, जिससे उनके शरीर में बेहतर प्रतिरक्षा विकसित हो चुकी है. इसलिए संक्रमण बढ़ने के बावजूद गंभीर मरीजों की संख्या सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका में बढ़ रहे मामलों का असर भारत पर भी पड़ सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस अब पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह एक सामान्य संक्रमण की तरह समय-समय पर सामने आता रहेगा. इसे एंडेमिक स्थिति कहा जाता है, जहां केस कभी बढ़ते तो कभी कम होते रहते हैं. लेकिन सिर्फ नए वैरिएंट के मिलने का मतलब यह नहीं है कि फिर से महामारी जैसी स्थिति बन जाएगी. भारत में फिलहाल हालात कंट्रोल में हैं, लेकिन सावधानी बनाए रखना जरूरी है, ताकि आपकी सेहत बनी रहे.

विज्ञापन

किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए?

डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है:

विज्ञापन
  • बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग.
  • गर्भवती महिलाएं.
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीज.
  • छोटे बच्चे और अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी वाले लोग.
  • इन लोगों को भीड़भाड़ से बचना, साफ-सफाई रखना और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है, समझदारी ही आपकी सेहत बनाए रख सकती है.

बचाव का सबसे अच्छा तरीका

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी नहीं करनी चाहिए. आज हेल्थ सिस्टम पहले से ज्यादा मजबूत है और जांच, इलाज व टीकाकरण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं. अगर लोग समय-समय पर हाथ धोना, जरूरत पड़ने पर मास्क पहनना, और बीमार होने पर आराम करना जैसी छोटी-छोटी सावधानियां अपनाएं तो बड़े खतरे से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ