टॉन्सिल कैंसर का पहला संकेत क्या है? जानिए कैसे दिखते हैं इस कैंसर के लक्षण

Tonsil Cancer Symptoms: टॉन्सिल कैंसर गले के पिछले हिस्से में होने वाला कैंसर है और जीभ के आधार, तालू, गले की पिछली दीवार और टॉन्सिल को प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए टॉन्सिल कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं और इसे किस तरह पहचाना जा सकता है.

Tonsil cancer symptoms

टॉन्सिल का कैंसर कैसा दिखता है, जानिए यहां.

Tonsil Cancer Ke Lakshan: टॉन्सिल्स में ट्यूमर यानी कैंसर की कोशिकाएं पनपने लगती हैं तो इसे टॉन्सिल कैंसर कहते हैं. गले के पिछले हिस्से में टॉन्सिल्स (Tonsils) होते हैं. ऐसे में टॉन्सिल कैंसर गले को भी प्रभावित करता है और अगर इसकी समय रहते पहचान ना की जाए तो ट्यूमर गले और मुंह में फैल सकता है. ऐसे में यहां जानिए टॉन्सिल कैंसर होने पर कैसे संकेत (Tonsil Cancer Signs) नजर आते हैं. ऐसी कुछ दिक्कते हैं जो अगर 2 हफ्तों से ज्यादा बनी रहती हैं तो टॉन्सिल कैंसर का लक्षण हो सकती हैं. ऐसे में वक्त रहते इस कैंसर को पहचानना बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉन्सिल कैंसर के क्या लक्षण होते हैं | Tonsil Cancer Symptoms

गले पर गांठ दिखना

गले पर गांठ नजर आ सकती है. यह गांठ छोटी या मोटी होती है लेकिन इसमें दर्द नहीं होता है. यह टॉन्सिल कैंसर का पहला संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

गले में दर्द रहना

टॉन्सिल कैंसर होने पर लंबे समय तक गले में दर्द बना रहता है. अगर यह दर्द 2 हफ्तों से ज्यादा हो तो टॉन्सिल कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

आवाज बदल जाना

अगर आपको अपनी आवाज में बदलाव महसूस हो रहा है तो यह टॉन्सिल कैंसर का लक्षण हो सकता है. बिना वजह आवाज बदली हुई महसूस हो तो इसे इग्नोर ना करें.

विज्ञापन

टॉन्सिल्स का सूज जाना

टॉन्सिल कैंसर होने पर टॉन्सिल्स में सूजन नजर आ सकती है. ऐसा महसूस हो सकता है जैसे टॉन्सिल्स गले में चुभ रहे हैं.

विज्ञापन

कान में दर्द होना

टॉन्सिल कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें कान में दर्द महसूस हो सकता है. खासकर अगर टॉन्सिल्स सूज गए हैं तो कानों में दर्द हो सकता है.

विज्ञापन

ये लक्षण भी आ सकते हैं नजर

  • टॉन्सिल कैंसर होने पर गले से खून बहता नजर आ सकता है.
  • मुंह से बदबू आना भी टॉन्सिल कैंसर के लक्षणों में शामिल है.
  • जबड़े जकड़े हुए महसूस होते हैं.
  • बिना किसी वजह के वजन कम होना कैंसर का लक्षण होता है.
  • गले में लगातार कई दिनों तक दर्द बना रह सकता है.

टॉन्सिल कैंसर होने के क्या कारण हैं

विज्ञापन

तंबाकू खाना – जो लोग तंबाकू या गुटका ज्यादा खाते हैं और धूम्रपान करते हैं उन्हें टॉन्सिल कैंसर हो सकता है.

एल्कोहल का सेवन – शराब पीने वालों में टॉन्सिल कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है.

विज्ञापन

HPV – एचपीवी इंफेक्शन के कारण टॉन्सिल कैंसर हो सकता है.

मुंह में गंदगी होना – जो लोग सही तरह से मुंह की सफाई नहीं करते हैं और अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं उन्हें टॉन्सिल कैंसर हो सकता है.

विज्ञापन

फैमिली हिस्ट्री – अगर परिवार में कभी किसी को कैंसर रहा हो तो व्यक्ति को भी कैंसर होने की संभावना रहती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ